Eye Donation will Bring Light to two Lives : श्रीमती सोमा देवी वारी के परिजनों ने कराएं नेत्रदान!

49

Eye Donation will Bring Light to two Lives : श्रीमती सोमा देवी वारी के परिजनों ने कराएं नेत्रदान!

Ratlam: शहर की इंद्रा नगर कॉलोनी निवासी श्रीमती सोमा देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय रामप्रकाश वारी के निधन उपरांत उनके परिजनों ने नेत्रदान कर मानवता एवं सामाजिक संवेदनशीलता की अनुपम मिसाल प्रस्तुत की।नेत्रदान हेतु परिजनों को प्रेरणा नेत्रम संस्था के गिरधारीलाल वर्धानी एवं राजू मलकानी द्वारा दी गई। जिसके पश्चात दिवंगत के सुपुत्र रमेश कुमार, नागेश वारी एवं समस्त परिजनों ने सहर्ष नेत्रदान की सहमति प्रदान की। शोक की घड़ी में लिया गया यह निर्णय निश्चित रूप से दो नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में नई रोशनी लेकर आएगा।परिजनों की सहमति मिलते ही रतलाम मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मुथा को सूचना दी गई।

 

उनके मार्गदर्शन में नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. रिशेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में डॉ. सौरभ पांडे एवं नर्सिंग ऑफिसर विनोद कुशवाहा ने हीरालाल के सहयोग से नेत्रदान की संपूर्ण प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराई। विशेष रूप से उल्लेखनीय यह रहा कि संपूर्ण प्रक्रिया को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण कराने हेतु नेत्रम संस्था के सदस्य ओमप्रकाश अग्रवाल एवं शलभ अग्रवाल ने अपनी वाहन व्यवस्था उपलब्ध कराते हुए मेडिकल टीम को दिवंगत के निवास स्थान से मेडिकल कॉलेज तक पहुंचाने एवं वापस लाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। नेत्रम संस्था के गिरधारीलाल वर्धानी, नवनीत मेहता, शलभ अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुशील मीनू माथुर एवं अमित नागर मौजूद रहें! अंत में नेत्रम संस्था एवं रतलाम मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा दिवंगत के परिजनों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनकी उदारता, संवेदनशीलता एवं मानव सेवा के प्रति समर्पण का सम्मान किया गया!