
Major action by Food Safety Department in Ratlam : पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर यूनिट सील वॉटर 500 एमएल के 1608 बोतल एवं वाटर लियो पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर 1 लीटर की 1100 बोतलें जप्त!
Ratlam : खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्य प्रदेश द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाते हुए संभागीय उड़नदस्ता दल गठित किया गया है। संभागीय उड़नदस्ता द्वारा वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार उज्जैन संभाग के जिलों में निगरानी एवं निरीक्षण कार्यवाही कर ज्यूस, शीतल पेय, मिठाईयां, लड्डू एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के उद्देश्य हेतु उक्त खाद्य पदार्थों के नमूनें संग्रहित कर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जाने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में शहर के प्रतापनगर स्थित शिप्रा इंटरप्राइजेज एवं दोबत्ती स्थित आदर्श जूस सेंटर पर बड़ी कार्रवाई की गई।

बता दें कि शिप्रा इंटरप्राइजेज पर पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर अनियमित एवं अस्वस्कर परिस्थितियों में तैयार किया जाता था। साथ ही पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर की बोतलों पर ना तो पैकिंग डेट थी ना ही एक्सपायरी डेट अंकित की जा रही थी। लैब का संचालन भी बंद पाया गया। अस्वच्छ परिस्थितियों में निर्माण होने एवं लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन के चलते खाद्य अनुज्ञप्ति के निलंबन की कार्रवाई मौके पर ही प्रस्तावित की गई एवं खाद्य पदार्थ माही पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर 500 एमएल एवं वाटर लियो पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर 1 लीटर के नमूने संग्रहित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल भेजे गए। साथ ही मौके से माही पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर 500 एमएल के 1608 बोतल एवं वाटर लियो पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर 1 लीटर की 1100 बोतल जप्त करते हुए परिसर को सील किया गया।

इसी क्रम में आदर्श जूस सेंटर पर ज्यूस का निर्माण अस्वछकर परिस्थितियों एवं गंदगी में किया जा रहा था।मौके पर अमूल फ्रेश क्रीम एक्सपायरी डेट का उपयोग खाद्य पदार्थों के निर्माण में किया जा रहा था। जिसके चलते मौके से एक्सपायर डेट की अमूल फ्रेश क्रीम, अनार जूस एवं मेंगो शेक पनीर का नमूना जांच हेतु संग्रह किया गया। उक्त सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संभागीय उड़नदस्ते में बसंत दत्त शर्मा, शैलेश गुप्ता खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित थे!
देखिए वीडियो अधिकारियों द्वारा लिए जा रहें सैंपल का!





