Arrested for Attempted Murder : युवक की हत्या का प्रयास करने वाले तीनों गुंडों को पुलिस ने घटना के महज 3 घंटे बाद दबोचा!

48

Arrested for Attempted Murder : युवक की हत्या का प्रयास करने वाले तीनों गुंडों को पुलिस ने घटना के महज 3 घंटे बाद दबोचा!

जानिए क्या है पूरा मामला!

Ratlam : शहर के हरमाला रोड़ स्थित फुलमंडी निवासी युवक युवराजसिंह चौहान को 3 आरोपियो द्वारा जान से मारने की नियत से चाकू से हमला किया था थाना माणकचौक पर फरियादी की रिपोर्ट पर मेहबूब, सद्दाम और रईस के विरुद्ध अपराध क्रमांक 262/26 धारा-109, 296(B), 351(3),3(5) BNS का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार के निर्देश पर फरार आरोपीयो की धरपकड़ हेतु माणकचौक थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी और गठित टीम द्वारा हत्या के प्रयास में फरार तीनों आरोपियों मेहबूब 32 पिता मुख्तियार हुसैन जाति नियारगर मुसलमान निवासी ग्रीन सीटी अशोक नगर, रईस 37 पिता मुख्तियार हुसैन जाति नियारगर मुसलमान निवासी ग्रीन सीटी अशोक नगर तथा सद्दाम 34 पिता मुख्तियार हुसैन जाति नियारगर मुसलमान निवासी ग्रीन सीटी अशोक नगर तीनों रतलाम निवासी को घटना के बाद महज 3 घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त खुन आलुदा चाकू बरामद किया है।

आरोपियों को पकड़ने में विक्रमसिंह चौहान थाना प्रभारी माणकचौक, दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव, उप-निरीक्षक राकेश मेहरा, उप-निरीक्षक अंगद प्रताप सिंह, सउनि आशीष मांगरिया, राजसिंह, दीपक बोरासी, राजेश मईडा, अविनाश मिश्रा, हेमन्त यादव, जीवन यादव, चन्दर मार्को, विरेन्द्र बारोड तथा महिला आरक्षक प्रवीणा की सराहनीय भूमिका रहीं!