
Weather Update: MP में कई स्थानों पर आज बारिश, राजस्थान में फिर उठेगा रेतीला तूफ़ान
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
पश्चिमी विक्षोभ के बादल आज भी राजस्थान से मध्य प्रदेश की ओर बह रहे हैं। कल इसी वजह से राजस्थान में रेत भरी आंधी चली थी जिसका असर मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भाग तक हुआ था। आज फिर राजस्थान में आंधी की सम्भावना है और मध्य प्रदेश में बादलों का घेरा पश्चिम से दक्षिण-मध्य और पूर्व तक बना हुआ है। बारिश की सम्भावना रहेगी और तापमान में कमी भी आएगी।
उत्तर भारत में भी पश्चिमी विक्षोभ आज पूर्वी भाग हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तराखंड में बारिश करेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी में हलके बादल रहेंगे। यहाँ शाम को बारिश की सम्भावना रहेगी। इधर बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में बादल चक्राकार हो रहे हैं जिससे नागालैंड, मेघालय अरुणाचल में तेजबारिश हो सकती है। बिहार, झारखण्ड, ओडिसा, बंगाल में भी बारिश की सम्भावना रहेगी।
दक्षिण भारत में भी बादल चक्राकार हो रहे हैं। दक्षिण के सभी राज्यों में बारिश की सम्भावना बरक़रार रहेगी। खासकर कर्नाटक और आंध्रा में तेज़ बारिश हो सकती है।





