Weather Update: MP में जून के पहले सप्ताह में गर्मी और बारिश,हिमाचल-उत्तराखंड में तेज़ बारिश

67

Weather Update: MP में जून के पहले सप्ताह में गर्मी और बारिश,हिमाचल-उत्तराखंड में तेज़ बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी हवाओं संग बादलों का प्रवाह राजस्थान से मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश -उत्तराखंड से चक्राकार होकर हरियाणा, दिल्ली और यूपी की और चल रहा है। इससे बादल दिशाहीन हैं और पूर्व और दक्षिण राज्यों तक फ़ैल रहे हैं। दक्षिण में आंध्रा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल तक बारिश का प्रभाव उत्तर से लेकर पूर्वी दिशा से आ रहे बादलों के गठजोड़ से भी है। इस तरह प्रभावित राज्यों में आंधी, तेज़ हवा के चलते कई जगह आकस्मिक बारिश हो रही है।
मध्य प्रदेश में आज भी तेज़ हवाओं संग बारिश की सम्भावना उत्तर से पूर्व और पश्चिम से दक्षिण की ओर दो दिशाओं से आ रहे बादलों के चलते होगी। कहीं भी निर्धारित वर्षा नहीं होगी, जहाँ बादलों का प्रभाव बनेगा, वे बरस पड़ेंगे।
तेज़ हवाओं से प्रदेश में गर्मी से इस सप्ताह राहत रहेगी लेकिन ग्वालियर से जबलपुर, याने उत्तर से पूर्व की ओर अगले 5 दिन बाद फिर तापमान में उछाल आ सकता है। पश्चिमी भाग भोपाल, इंदौर में तापमान 34 डिग्री तक गिरने के बाद 38/ 39 से अधिक नहीं होगा
महाराष्ट्र और गुजरात में भी आज बादल नज़र आएंगे। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश की सम्भावना रहेगी। जब तक पूर्व से पश्चिम की ओर हवाएं सीधी नहीं चलेंगी तब तक मानसून की चाल नहीं बन पायेगी। हालाँकि दक्षिणी राज्यों में मिली जुली हवाओं से बारिश की सम्भावना बनी रहेगी।