
Weather Update: अब गुजरात, राजस्थान से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में तेज हवाओं के साथ बारिश
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
मध्य प्रदेश में तेज़ हवाओं का दौर चल रहा है। आज अल सुबह बादलों की खेप राजस्थान से उतरते हुए गुजरात में क़हर बरपा चुकी है। साथ ही मध्य प्रदेश, गुजरात में भी बादल चक्राकार होकर घूम रहे हैं। इसलिए पूरे मध्य प्रदेश में आज भी आंधी बारिश का मिला जुला असर रहेगा। ये चक्र तीन चार दिन चल सकता है। इस दौरान तापमान कम होकर ऊपर नीचे हो सकता है।
इन चार दिनों में इंदौर में 36 से 33, भोपाल में 38 से 33, ग्वालियर में क्रमशः 37, 40, 38 और जबलपुर में 39, 38 डिग्री तापमान चल सकता है।
*जानिए कैसे पहुंच रहे हैं बादल भारत में*
उत्तरी भाग से सीधे पश्चिम और दक्षिण तक बादलों की पहुंच बनी हुई है। ये बादल अफ्रीका के पश्चिमी समुद्र से श्रृंखला बनाकर अफ्रीका आई उत्तरी भाग से होते हुए सऊदी अरेबिया, ईरान, तजाकिस्तान से चायना की ओर जा रहे हैं। लेकिन इसी श्रृंखला के बादलों की एक चैनल अफगानिस्तान के दक्षिण से चक्राकार होकर पाकिस्तान के रास्ते भारत में राजस्थान, गुजरात से मध्य प्रदेश सहित दक्षिण पूर्वी इलाकों में बह रही है, ये तेज हवाओं के बादल हैं जो तूफान, आंधी लाते हैं।
दूसरी ओर उत्तरी भाग में तजाकिस्तान से पाकिस्तान होकर बादलों का सफर लद्दाख, कश्मीर, पंजाब और दिल्ली से यूपी की तरफ चल रहा है।
*मानसून अभी अधर में…*
भारत में मानसून की तय स्थिति अभी अधर में है। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से कई राज्यों में हवाओं संग बारिश है, इसलिए दक्षिण में पूर्वी दिशा से बादलों की चाल नहीं बन पा रही है। संभावना है दक्षिण पश्चिम दिशा के बादलों के संगम से मानसून बन सकता है, अगले सप्ताह तक तय मानसून के संकेत मिल सकते हैं।
*चक्रवातों की स्थिति*
चायना के दक्षिण भाग में पहुंच चुका चक्रवार जंगमी अब दक्षिण से निकलकर पूर्व की ओर चलते हुए जापान से सटकर गुज़र रहा है। अब इसकी रफ्तार 95 km प्रति घंटे की हो गई। यह अगले तीन दिन में पंचर होकर समुद्रीय आसमान में बिखर जाएगा। इधर अमेरिका के दक्षिण समुद्र में होनोलुलु के पास नए चक्रवात ने जन्म लिया है। यह अभी 35 km की रफ्तार में है।





