पत्नी ने डंडों से पीट-पीटकर की पति की हत्या, खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

245
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

पत्नी ने डंडों से पीट-पीटकर की पति की हत्या, खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

छतरपुर: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित देरी रोड की शिवनगर कॉलोनी में सोमवार को पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने अपने पति की कथित तौर पर डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पत्नी स्वयं सिविल लाइन थाने पहुंच गई और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 30 वर्षीय दीनदयाल कुशवाहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीनदयाल का अपनी पत्नी से लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। घटना के समय वह अपनी पत्नी के मायके शिवनगर कॉलोनी आया हुआ था। पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने डंडे से हमला कर दिया, जिससे दीनदयाल की मौके पर ही मौत हो गई।

*मायके में हुआ विवाद, जानलेवा बन गया झगड़ा..* 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक का पैतृक घर अनगौर क्षेत्र में है, जबकि उसकी पत्नी का मायका शिवनगर कॉलोनी में स्थित है। बताया जा रहा है कि पति अपनी ससुराल आया था, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और महिला ने पति पर डंडे से कई वार कर दिए।

*घटना के बाद खुद थाने पहुंची महिला..* 

वारदात के बाद महिला सीधे सिविल लाइन थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

*दो मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़..* 

बताया जा रहा है कि दंपती के दो छोटे बच्चे हैं। पिता की मौत और मां के पुलिस हिरासत में जाने के बाद दोनों बच्चों के सामने बड़ा पारिवारिक संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

*पुलिस कर रही जांच..* 

सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।