मात्र तीन हजार रिश्वत लेते हुए वन विभाग स्थापना शाखा प्रभारी ट्रैप – प्रकरण दर्ज़ 

75

मात्र तीन हजार रिश्वत लेते हुए वन विभाग स्थापना शाखा प्रभारी ट्रैप – प्रकरण दर्ज़ 

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

मन्दसौर । मंगलवार दोपहर को जिला मुख्यालय के वन विभाग कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब आवेदक ललित मीणा पिता श्री गंगाराम मीणा निवासी डीगांवमाली तहसील व जिला मंदसौर की शिकायत पर लोकायुक्त टीम ने विभाग के स्थापना प्रभारी को रंगे हाथों मात्र तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा और प्रकरण दर्ज़ कर कार्यवाही की ।

लोकायुक्त उज्जैन टीम केमुताबिक- कृष्ण प्रताप सिंह राठौर पिता श्री देवेंद्र सिंह राठौर, सहायक ग्रेड 3 स्थापना शाखा प्रभारी सामान्य वन मंडल कार्यालय मंदसौर जिला मंदसौर रिश्वत राशि- 3,000/- रुपये जप्त की है।

महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन श्री आनन्द कुमार यादव के मार्गदर्शन में उज्जैन लोकायुक्त दल द्वारा कृष्ण प्रताप सिंह राठौर, स्थापना शाखा प्रभारी को रिश्वत लेते हुए मंदसौर में ट्रैप किया गया

विवरण में बताया गया है कि- आवेदक ललित मीणा, वनरक्षक, गांधी सागर अभ्यारण पूर्व रेंज मंदसौर जिला मंदसौर द्वारा दिनाँक 27/05/26 को लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक श्री आनन्द कुमार यादव को शिकायत आवेदन पत्र प्रस्तुत कर शिकायत की थी कि उसके द्वारा स्वयं के इलाज हेतु अहमदाबाद गुजरात जाने के लिए 43 दिवस के अर्जित अवकाश हेतु आवेदन लेकर कृष्णप्रताप सिंह राठौर, स्थापना शाखा प्रभारी सामान्य वन मंडल मंदसौर से मिला तो कृष्ण प्रताप सिंह राठौर द्वारा आईएफएमआईएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने और तीन चार हजार रुपए रिश्वत देने का कहा |

 

आवेदक द्वारा प्रस्तुत शिकायत की तस्दीक की गई तो कृष्णप्रताप सिंह राठौर, स्थापना शाखा प्रभारी के द्वारा रिश्वत मांग की पुष्टि होने पर मंगलवार 02/06/26 को ट्रैप आयोजित कर आरोपी कृष्ण प्रताप सिंह राठौर को आवेदक से 3,000 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सामान्य वन मंडल कार्यालय मंदसौर मे स्थापना शाखा कक्ष में रंगे हाथों पकड़ा गया |

लोकायुक्त उज्जैन के दल में

उप पुलिस अधीक्षक दिनेशचंद्र पटेल, निरीक्षक हिना डाबर, प्र आर हितेश ललावत, आरक्षक उमेश जाटव, आर मोहम्मद इसरार, आरक्षक श्याम शर्मा शामिल रहे ।