IAS प्रशांत लोखंडे CBSE के नए अध्यक्ष नियुक्त

105

IAS प्रशांत लोखंडे CBSE के नए अध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली: भारतीय प्रशासनिक सेवा में एजीएमयूटी कैडर में 2001 बैच के IAS अधिकारी प्रशांत सीताराम लोखंडे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इस संबंध में आज रात डीओपीटी ने आदेश जारी कर दिए हैं।

वरिष्ठ IAS अधिकारी प्रशांत सीताराम लोखंडे को CBSE का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने उनके नाम को हरी झंडी दे दी है.

प्रशांत सीताराम लोखंडे एजीएमयूटी कैडर के 2001 बैच के IAS अधिकारी हैं, जो निवर्तमान चेयरमैन राहुल सिंह की जगह बोर्ड की कमान संभालेंगे.

IMG 20260602 WA0176

लोखंडे प्रशांत सीताराम का जन्म 20 नवंबर 1973 को हुआ। उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई और एनआईटीआई मुंबई से औद्योगिक इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में, वे 1 अप्रैल 2026 से गृह मंत्रालय, नई दिल्ली में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे संयुक्त सचिव, निदेशक, उप सचिव, निजी सचिव, परामर्शदाता, उपायुक्त और सचिव जैसे पदों पर रह चुके हैं। उन्हें दो बार सराहनीय सेवा के लिए राज्य पुरस्कार (स्वर्ण) से सम्मानित किया गया है। वे अंग्रेजी, हिंदी और मराठी भाषाओं में पारंगत हैं।

केंद्र सरकार ने आज लोखंडे को सीबीएसई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।