CGPSC Scam : CBI ने पूर्व सचिव जेके ध्रुव के भिलाई स्थित आवास पर मारा छापा

118

CGPSC Scam : CBI ने पूर्व सचिव जेके ध्रुव के भिलाई स्थित आवास पर मारा छापा

विनोद काशिव की रिपोर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले की जांच तेज करते हुए CBI ने बुधवार को पूर्व सचिव जेके ध्रुव के भिलाई सेक्टर-10 स्थित निवास पर छापा मारा। एजेंसी की टीम सुबह से दस्तावेज खंगाल रही है।

सीबीआई के अनुसार ध्रुव पर यह आरोप है कि उन्होंने 2020 से 2022 के बीच हुई भर्ती परीक्षाओं में चयन प्रक्रिया को प्रभावित किया गया। कुछ चुनिंदा अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया।
एजेंसी के मुताबिक तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव ने पद का दुरुपयोग किया। अपने बेटे सुमित ध्रुव के अलावा आयोग से जुड़े अफसरों और प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने में भूमिका निभाई।

*राज्य सरकार के अनुरोध पर CBI को जांच*
छत्तीसगढ़ सरकार के आग्रह पर यह केस CBI को सौंपा गया था। जांच के दौरान ध्रुव समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। CBI कोर्ट में पूरक आरोपपत्र भी दाखिल कर चुकी है। आरोपपत्र में मिलीभगत, अनियमितता और चयन प्रक्रिया में दखल के आरोप हैं। मामले के ज्यादातर आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। लेकिन इस केस के मुख्य आरोपी टामन सिंह सोनवानी अभी जेल में हैं। CGPSC घोटाला प्रदेश के सबसे चर्चित मामलों में से एक है। इसमें कई चयनित अफसरों, उनके परिजनों और तत्कालीन पदाधिकारियों की भूमिका की जांच चल रही है