जेल में रातभर करवटें बदलती रही रिटायर्ड जज, रात नहीं खाया खाना, सुबह चाय पी और पोहा खाया

198

जेल में रातभर करवटें बदलती  रही रिटायर्ड जज, रात नहीं खाया खाना, सुबह चाय पी और पोहा खाया

भोपाल:राजधानी भोपाल सेंट्रल जेल की सेल में बंद रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह को पूरा रात नींद नहीं आई और वे करवटें बदलती रही। उन्हें सोने के लिए एक चादर और कंबल दिया गया। रात में उन्होंन खाना नहीं खाया, लेकिन सुबह होने पर उन्हें चाय और पोहा दिया गया। उन्होंने चाय पी ली और पोहा भी चुपचाप खा लिया। उनकी सुरक्षा को देखते हुए महिला जेल प्रहरियों को तैनात किया गया है।
उनके बेटे सामर्थ ने सुबह होने पर चाय के साथ पोहा भी खाया। आज सुबह उनके कुछ परिजन जेल में मिलने के लिए पहुंचे हैं। जेल सूत्रों के मुताबिक गिरीबाला सिंह को सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें सेल में रखा गया है, जबकि आरोपी सामर्थ को बी-ब्लॉक में रखा गया है। चूंकि दोनों अंडर ट्रायल कैदी हैं, इसलिए उनसे किसी तरह का कोई काम नहीं कराया गया। आज जेल मैन्यूल के मुताबिक सुबह के नाश्ते में चाय और पोहा दिया जाता है, जबकि दोपहर में दाल, सब्जी और रोटी दी जाती है। इसी तरह से रात का खाना भी दिया जाता है।
सुबह खाने का सामान लेकर पहुंचे परिजन
रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह के कुछ परिजन आज सुबह खाने का सामान लेकर जेल पहुंचे हैं। जिसे जेल प्रबंधन ने अंदर पहुंचाने से इंकार कर दिया। क्योंकि बाहरी सामान प्रतिबंधित है। अभी परिजनों की मुलाकात जेल प्रबंधन द्वारा नहीं करा गई है। परिजनों के साथ गिरीबाला सिंह के वकील भी मौजूद हैं।