Land Fraud Detected, Administration takes Action : राधाकृष्ण मंदिर पर भू-माफिया का ताला, जांच करने पंहुचे डिप्टी कलेक्टर, श्रृद्धालु बोले समाधान नहीं तो ताला तोड़ करेंगे पूजा-अर्चना!

653

Land Fraud Detected, Administration takes Action : राधाकृष्ण मंदिर पर भू-माफिया का ताला, जांच करने पंहुचे डिप्टी कलेक्टर, श्रृद्धालु बोले समाधान नहीं तो ताला तोड़ करेंगे पूजा-अर्चना!

जानिए क्या हैं पूरा मामला!

देखिए वीडियो!

Ratlam : शहर की रामदेवजी की घाटी स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर लगे ताले और मंदिर से जुड़ी जमीन पर कब्जा करने मामले में एक सप्ताह बाद प्रशासन हरकत में आया और मिली शिकायत को लेकर बुधवार को डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार शर्मा राजस्व अमले के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने वहां लगे ताले देखें व विवादित भूमि का मुआयना किया था। प्रशासन की टीम के पंहुचने पर मंदिर बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों को मंदिर व संबंधित भूमि से जुड़े दस्तावेज सहित विवाद संबंधित जानकारी दी थी। जांच टीम में मुआयने के दौरान तहसीलदार ऋषभ ठाकुर (शहर), पटवारी विजय क्षोत्रिय सहित अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद थे। डिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा ने मौके पर ही तहसीलदार ऋषभ ठाकुर को निर्देश दिए कि नरेन्द्र कटारिया के निवास पर तत्काल नोटिस चस्पा कर 7 दिनों में जवाब मांगा जाए।

WhatsApp Image 2026 06 04 at 4.00.30 PM

नोटिस में इस बात का जवाब मांगा जाए कि मंदिर पर ताला किस अधिकार के तहत लगाए गए और किस आदेश भूमि का कृय-विकृय किस आधार पर किया गया हैं। बता दें कि इस मामले में 26 मई को स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के नेतृत्व में क्षेत्रीय रहवासी और सनातन धर्मावलमिबयों के साथ श्रृद्धालु कलेक्ट्रेट पहुंचे थे जहां उन्होंने डिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा को ज्ञापन सौंपा था और मंदिर संबंधित विवाद की पूरी जानकारी दी थी। ज्ञापन में बताया गया था कि वर्ष 1976 तक यह भूमि राजस्व रिकार्ड में मंदिर के नाम ही दर्ज थी और बाद में भूमाफियाओं द्वारा कृय-विकृय कर दिया गया था। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा ने आश्वासन दिया था और मामले की निष्पक्ष जांच और त्वरित समाधान करने की बात कही थी। इसी के तहत बुधवार को प्रशासन की टीम मौके पर जांच करने पहुंची थी।

WhatsApp Image 2026 06 04 at 4.00.30 PM 1

क्या कहते हैं अधिकारी!
अधिकारी को संबंधित के विरुद्ध तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। जिसका 7 दिनों में जवाब मांगा है। जवाब मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और यदि समयावधि पूर्ण होने तक कोई जवाब नहीं मिलता हैं तो प्रशासन सख्त वैधानिक कार्रवाई करते हुए कार्रवाई करेगा और मंदिर के ताले खुलवाने की कार्रवाई की जाएगी!
संजय शर्मा डिप्टी कलेक्टर!

शहर के प्रत्येक सनातन धर्म स्थल की देखभाल व सुरक्षा को लेकर 5 से 10 सदस्यों की सक्रिय समिति बनाई जाएगी जिसके माध्यम से मंदिरों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी!
अनिल झालानी अध्यक्ष सनातन धर्म सभा!

शहर का अतिप्राचीन राधाकृष्ण मंदिर हैं जहां भुमाफियाओं की निगाह है और मंदिर की भूमि में प्लाट काटकर विकृय कर दिए गए हैं। मैं चाहती हूं कि मंदिर शासन के अधिनस्थ हों ताकि मंदिर की देखभाल, पूजा-अर्चना और नियमित रूप से भोग लगाया जा सकें और भक्तों की आवा-जाही प्रारंभ हो सकें।
तारा देवी सोनी समाजसेवी एवं धार्मिक प्रचारक!

राधाकृष्ण मंदिर कोर्ट ऑफ वार्ड्स के अंतर्गत आता हैं सन् 1993 में तत्कालीन कलेक्टर ने निगम कमिश्नर को पत्र के माध्यम से भूमि को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए थे इसके बावजूद भू-माफिया नरेन्द्र कटारिया ने दस्तावेजों में जालसाजी करते हुए मंदिर की जमीन पर 4 प्लाट काटकर विकृय कर दिए। 7 दिनों में प्रशासन द्वारा मंदिर के ताले नहीं खोले गए तो बगलामुखी शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के सानिध्य में क्षेत्रीय रहवासियों और सनातन धर्मावलंबियों के सहयोग से ताले तोड़कर मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना शुरू कर दी जाएगी।

संदीप सोनी (छोटू) समाजसेवी!