Repo Rate unchanged: RBI ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

49

Repo Rate unchanged: RBI ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक ने आज की बैठक में उम्मीद के मुताबिक रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा है. यह इस साल लगातार दूसरी दफा है, जब रेट में केंद्रीय बैंक ने कोई बदलाव नहीं किया.

रेपो रेट को स्थिर रखने के फायदे
रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखने के फैसले से अब लोन की EMI नहीं बढ़ेगी. यानी कि आपके होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन की मासिक किस्त में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी.
नया लोन लेने में भी आसानी होगी. अगर आप नया घर या गाड़ी लेने के लिए लोन लेने का सोच रहे हैं, तो आपको बैंकों से पुराने कम रेट पर ही लोन मिल जाएगा|

इससे फिक्स्ड डिपॉजिट पर भी बढ़िया कमाई होगी क्योंकि बैंकों द्वारा सीनिसर सिटीजन्स और आम नागरिकों को दी जा रही FD की ब्याज दरें फिलहाल कम नहीं होंगी और निवेशकों को ऊंचे रिटर्न का फायदा मिलता रहेगा.
आरबीआई के इस फैसले से इकोनॉमी को भी मजबूती मिलेगी क्योंकि ब्याज दरें बढ़ने का डर खत्म होने से बाजार में घरों और नई गाड़ियों की डिमांड बढ़ेगी. इससे प्रॉपर्टी और ऑटोमोबाइल सेक्टर को रफ्तार मिलेगी.
रेट को स्थिर रखकर एक तरफ आरबीआई देश की आर्थिक रफ्तार को बनाए रखता है और दूसरी तरफ पश्चिम एशिया में जारी संकट की वजह से कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों पर भी नजर रख पाता है.