MP News: 3 जिलों में चलेगी प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना

107

MP News: 3 जिलों में चलेगी प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना

भोपाल : प्रदेश के तीन जिलों उमरिया, अलीराजपुर और अनूपपुर में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का संचालन किया जाएगा। इसके लिए तीन आईएएस अधिकारियों को इन जिलों में नोडल अधिकारी बनाया गया है। ये अफसर इन जिलों में योजना का क्रियान्वयन कराते हुए किसानों को इससे जोड़ेंगे और उन्हें खेती को लाभ का धंधा कैसे बनाए इसके लिए जागरुक करेंगे।

प्रधानमंत्री धनधान्य कृषि योजना में सांचलक कृषि उमाशंकर भार्गव को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं अलीराजपुर में कृषि विभाग के उपसचिव दिलीप कुमार कापसे और अनूपपुर में कृषि विभाग के उपसचिव रोहित सिसोनिया को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

इस योजना के तहत इन जिलों में कृषि उत्पादकता को बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा। एक ही फसल बार-बार लेने के बजाय फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर फसलोपरांत भंडारण क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। सिचाई सुविधाओं में सुधार के लिए प्रयास किए जाएंगे। किसानों को अल्पकालिक और दीर्धकालिक ऋण मिल सके इसका इंतजाम किया जाएगा। इस योजना में देश के सौ जिलों को शामिल किया गया है।

जहां फसल उत्पादकता कम है औश्र कृषि ऋण की उपलब्धता राष्ट्रीय औसत से कम है तथा फसल सघनता मध्यम है। योजना का संचालन छह वर्षो तक किया जाएगा। इसमें कृषि और सम्बद्ध क्षेत्रों के विकास के लिए विभिन्न मंत्रालयों की 36 मौजूदा योजनाओं का समन्वय किया जाएगा। इससे किसानों को सिचाई और भंडारण की सुविधाएं मिलेंगी। आधुनिक कृषि तकनीकों का विस्तार होगा। अधिक उत्पादक और लाभकारी खेती की जा सकेगी। कृषि आय बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे कृषि ऋण भी उन्हें आसानी से मिल सकेगा।