
पूर्व IAS अधिकारी संजय गुप्ता बने मध्य प्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी
भोपाल: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2007 बैच के पूर्व IAS अधिकारी संजय गुप्ता को राज्य शासन ने मध्य प्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी नियुक्त किया है।

इस संबंध में राज्य के सहकारिता विभाग द्वारा आदेश जारी किए गए।
संजय गुप्ता मध्य प्रदेश में सचिव स्तर के अधिकारी रहे हैं। वे उज्जैन के संभागीय कमिश्नर भी रह चुके हैं। वे राज्य शासन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।





