Mentally Unwell Woman : पुलिस और पुलिस पंचायत कोर कमेटी के संयुक्त प्रयासों से मानसिक रूप से अस्वस्थ वृद्ध महिला मिली अपने परिजनों से!

151

Mentally Unwell Woman : पुलिस और पुलिस पंचायत कोर कमेटी के संयुक्त प्रयासों से मानसिक रूप से अस्वस्थ वृद्ध महिला मिली अपने परिजनों से!

Ratlam : शहर में एक मानसिक व शारीरिक रूप से अस्वस्थ एक 60 वर्षीय महिला लसु पति करु को 16 मई 2026 को दीनदयाल नगर थाना प्रभारी ने विरिया खेड़ी स्थित वृद्ध आश्रम में पहुंचाया था। जहां उनका उपचार किया गया था और कुछ दिन रहने के उपरान्त वृद्ध आश्रम संचालक कुलदीप सिंह राठौड़ ने लसु बाई से बातचीत की थी तो उन्होंने पाया कि वे मानसिक और शारीरिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ हो गई हैं। इसके बाद संचालक ने सीनियर सिटीजंस, पुलिस पंचायत कोर कमेटी प्रभारी शबाना खान से संपर्क किया था। शबाना खान, कुलदीप सिंह राठौड़, जगदीश हरारिया, श्रीमती जया गोयल एवं शब्बीर छाबड़ा द्वारा लसु बाई की 3 बार काउंसलिंग की गई। इस दौरान उनकी मानसिक स्थिति का मूल्यांकन किया गया और बिछड़ी महिला के परिवार की पूरी जानकारी एकत्र की गई। इस तरह बीते दिनों में कुल 3 बार महिला की काउंसलिंग की गई।

और महिला के पूर्ण रुप से स्वस्थ होने पर औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी श्रीमती गायत्री सोनी के मार्गदर्शन में अंतिम काउंसलिंग की गई। इस दौरान शबाना खान, कुलदीप सिंह राठौड़, जगदीश हरारिया, जया गोयल एवं शब्बीर छाबड़ा उपस्थित रहें। थाना प्रभारी गायत्री सोनी के निर्देश पर होमगार्ड सैनिक कालू सिंह द्वारा लसु बाई को सम्मानपूर्वक उनके गांव स्थित निवास तक पहुंचाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस अवसर औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी गायत्री सोनी, जिला प्रभारी शबाना खान, कुलदीप सिंह राठौर, जगदीश हरारिया, शब्बीर छाबड़ा, श्रीमती जया गोयल, भारतीय रेडक्रास सोसायटी डॉयरेक्टर हेमंत मुणत एवं गायत्री बाई मौजूद थे। संस्था के इस मानवीय प्रयास से एक और वृद्ध को अपने घर-परिवार से पुनः मिल सका वहीं उनका आशियाना फिर से रोशन हुआ!