Weather Update: दक्षिण और पूर्वी राज्यों में बारिश, MP में बादल, उमस, गर्मी

141

Weather Update: दक्षिण और पूर्वी राज्यों में बारिश, MP में बादल, उमस, गर्मी

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मानसून दक्षिण राज्यों में छाया हुआ है। आज आंध्रा, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में सामान्य से भारी वर्षा की संभावना है। तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश होगी।

उत्तर पूर्व राज्यों में भी बारिश रुक रुक कर हो रही है। यहां अरुणाचल से बादल टर्न लेकर बंगाल की खाड़ी में पूर्वी दिशा के बादलों के मिश्रण से उड़ीसा और दक्षिण राज्यों की ओर रुख कर रहे हैं। बादलों का प्रवाह दक्षिण राज्यों से होकर पश्चिमी समुद्र से अरब सागर में फैल रहे हैं, इससे महाराष्ट्र में बादलों का प्रभाव है जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में आज बारिश होगी। मुंबई में बादल गरजेंगे। छग, झारखंड और उड़ीसा में भी बारिश की संभावना रहेगी। बंगाल, बिहार में बादल छाएंगे।

उत्तर भारत अभी शांत है। केवल लद्दाख के ऊपरी और पूर्वी हिस्से में बर्फबारी के आसार हैं। बादलों का एक रास्ता राजस्थान से मध्य प्रदेश और यूपी होते हुए उत्तर पूर्व की ओर भी बना हुआ है।

मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग से बादलों का रास्ता राजस्थान से बना हुआ है इससे ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी होते हुए बादल पूर्वी दिशा में जा रहे हैं। प्रभावित इलाकों में बारिश की संभावना है। इधर गुजरात के रास्ते बादलों का पश्चिम से दक्षिण पूर्व की ओर भी एक हल्का रास्ता बना हुआ है। दक्षिण राज्यों से अभी प्रदेश को मानसूनी बादलों का लाभ नहीं मिल रहा है इससे गर्मी, उमस का वातावरण बना हुआ है। ये स्थिति 3 से 4 दिन और रह सकती है।