Simhasth- 2028: उज्जैन में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में देरी- कमिश्नर आशीष सिंह ने निर्माण एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाने के दिए निर्देश

259

Simhasth- 2028: उज्जैन में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में देरी- कमिश्नर आशीष सिंह ने निर्माण एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाने के दिए निर्देश

संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने नियमित निरीक्षण के दौरान नगर निगम के मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया

उज्जैन: संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने हरी फाटक ओवरब्रिज के समीप निर्माणाधीन ब्रिज निर्माण कार्य में देरी होने पर संबंधित निर्माण एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए।
सिहंस्थ महापर्व 2028 के लिए नगर निगम द्वारा शहर में किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया।
संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर मार्ग चौड़ीकरण के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026 06 13 at 11.28.13 AM

संभाग आयुक्त श्री सिंह ने सती गेट से छोटा सराफा खड़े हनुमान मंदिर तक, टंकी चौराहा से ढाबा रोड होकर दानी गेट और जून सोमवारिया केडी गेट और तेलीवाड़ा तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण कर कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026 06 13 at 11.28.14 AM

इसके बाद संभाग आयुक्त श्री सिंह ने हरि फाटक ओवरब्रिज के समानांतर निर्माणाधीन ब्रिज निर्माण कार्य में देरी होने से नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी पर ₹ 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए।