Simhasth 2028 में MP पुलिस,आदर्श व्यवस्था का उदाहरण, देश दुनिया में प्रस्तुत करेंगी- मुख्यमंत्री डॉ यादव ने PHQ में राज्य स्तरीय IG कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया

233

Simhasth 2028 में MP पुलिस,आदर्श व्यवस्था का उदाहरण, देश दुनिया में प्रस्तुत करेंगी- मुख्यमंत्री डॉ यादव ने PHQ में राज्य स्तरीय IG कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया

 

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुलिस मुख्यालय में राज्य स्तरीय आईजी कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव के पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका अभिवादन किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति उनका विश्वास बनाए रखना पुलिस का पहला कर्तव्य है। पीड़ित व्यक्तियों के साथ विनम्र व्यवहार और उनके हितों की सुरक्षा के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

IMG 20260613 WA0052

उन्होंने कहा कि सिंहस्थ 2028, करोड़ों श्रद्धालुओं का आस्था पर्व है। इस आयोजन में संवेदनशीलता- सक्रियता- सतर्कता और सेवा भाव से मध्यप्रदेश पुलिस, आदर्श व्यवस्था का उदाहरण, देश दुनिया में प्रस्तुत कर सकेगी।

IMG 20260613 WA0056 scaled

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने निर्देशित किया कि साइबर अपराधों की रोकथाम और जनजागरूकता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, मानव तस्करी पर नियंत्रण, महिला और बच्चों की सुरक्षा को अधिक सुदृढ़ बनाने तथा धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संबंध में न्यायालयों द्वारा दिए गए निर्देशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जाए।

IMG 20260613 WA0053