Operation of Mayor’s Yogshala : योगाचार्यों ने योग साधकों को प्रतिदिन योग करने की दिलाई शपथ!

80

Operation of Mayor’s Yogshala : योगाचार्यों ने योग साधकों को प्रतिदिन योग करने की दिलाई शपथ!

Ratlam : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महोत्सव के अंतर्गत नगर निगम एवं पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के तत्वावधान में 49 वार्ड्स में योग शिविर आयोजन के तहत वार्ड क्रमांक 4 देवरा देवनारायण कॉलोनी में पार्षद श्रीमती देवकन्या धर्मपत्नी मुकेश मीणा के सहयोग से जलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में योग शिविर का आयोजन महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार जैन एवं पतंजलि युवा भारत प्रभारी विशाल वर्मा के आतिथ्य में किया गया।

इस अवसर पर डॉ प्रदीप जैन में कहा कि योग मन, शरीर और आत्मा को जोड़ता है और योग से आत्मा का परमात्मा से मिलन संभव है। विशाल वर्मा द्वारा योग साधकों को प्रतिदिन योग करने का संकल्प कर शपथ दिलाई गई।

WhatsApp Image 2026 06 14 at 12.36.58

विशाल वर्मा ने बताया कि महापौर प्रहलाद पटेल एवं पतंजलि युवा भारत राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया के मार्गदर्शन में लक्ष्मणपुर वार्ड क्रमांक 2 के विधायक सामुदायिक भवन में भी आरडीए सदस्य किरण महावर के सहयोग से योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें योग प्रशिक्षक मंजू शर्मा, पंडित चेतन शर्मा, अर्चना गुप्ता द्वारा योगाभ्यास कराया गया।

इस अवसर पर पतंजलि के सोशल मीडिया प्रभारी नितेंद्र आचार्य, युवती प्रभारी दिव्या उपाध्याय, जिला यज्ञ प्रभारी महर्षि संजय शिवशंकर दवे, कार्यकारिणी सदस्य भगवताचार्य, अशोक शर्मा, संवाद प्रभारी इंदु कुमार तिवारी आदि विशेष रूप से मौजूद थे!