अमेरिका के कैलिफोर्निया में B-52 बॉम्बर प्लेन क्रैश,8 लोगों की दुखद मौत

9

अमेरिका के कैलिफोर्निया में B-52 बॉम्बर प्लेन क्रैश,8 लोगों की दुखद मौत

लॉस एंजिलिस: अमेरिका के कैलिफोर्निया में सोमवार को एक बड़ा सैन्य विमान हादसा हुआ. अमेरिकी वायुसेना का बम बरसाने वाला B-52 बॉम्बर क्रैश हो गया. इसमें सवार सभी 8 लोगों की दुखद मौत हो गई है.

हादसे के बाद सामने आए वीडियो में भीषण आग के बाद विमान लगभग पूरी तरह तबाह होता दिखाई दे रहा है. यह क्रैश दोपहर के समय कैलिफोर्निया स्थित एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस पर हुआ. यह अमेरिकी सेना का एक बड़ा ऑपरेशन केंद्र है, जो लॉस एंजिलिस से लगभग 95 किलोमीटर उत्तर में स्थित है.