
मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने सौतेले पिता को चाकू मारा
भोपाल: ऐशबाग इलाके में अपनी मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने अपने सौतेले पिता पर चाकू से हमला कर उसे लहुलूहान कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक बल्लू उर्फ तुलसीराम बाग दिलकुशा मे रहता है। बल्लू एक महिला ने कुछ समय पहले ही शादी कर ली थी। इसको लेकर महिला का बेटा गोलू कुशवाहा नाराज रहता था। कल दोपहर किसी बात को लेकर गोलू कुशवाहा का अपने सौतेले पिता से विवाद हो गया था। इससे गुस्साए गोलू ने अपने सौतेले पिता पर चाकू से हमला कर उसे लहुलूहान कर दिया और फरार हो गया। हमले में घायल बल्लू को उसकी पत्नी ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता की शिकायत पर उसके सौतेले बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। हालांकि पुलिस ने अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





