Weather Update: पश्चिम और पूर्वी हवाओं में संघर्ष, गुजरात, राजस्थान से पूरे MP में पश्चिमी बादलों से बारिश, मानसून फिर बढ़ा दक्षिण राज्यों में  

97

Weather Update: पश्चिम और पूर्वी हवाओं में संघर्ष, गुजरात, राजस्थान से पूरे MP में पश्चिमी बादलों से बारिश, मानसून फिर बढ़ा दक्षिण राज्यों में  

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिमी विक्षोभ के बादलों के चक्राकार होने से अब हवाओं संग बादलों का रुख उत्तर भारत से लेकर राजस्थान और गुजरात से मध्य प्रदेश की ओर भी हो गया है। इधर उत्तर -पूर्वी मानसून के बादल भारत में ओडिसा, तेलंगाना, आंध्रा, तमिलनाडु, कर्नाटक की ओर बढ़ने लगे हैं। बंगाल की खाड़ी से दक्षिण राज्यों में मानसून अब गहराएगा। महाराष्ट्र में पूर्वी और पश्चिमी बादलों के असर से उत्तर-पूर्वी इलाकों में बारिश की सम्भावना रहेगी।

आज कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में बारिश होगी। आंशिक असर पंजाब, उत्तराखंड में रहेगा। हरियाणा दिल्ली में बादल छाएंगे, शाम को वर्षा की सम्भावना रहेगी। बादलों का सफर राजस्थान और गुजरात में भी होगा। राजस्थान के पश्चिमी भाग में आज तेज़ बारिश की सम्भावना है वहीँ गुजरात में बादल छाएंगे, तापमान में गिरावट आएगी। यूपी में भी पश्चिमी विक्षोभ के बादलों की घुसपैठ रहेगी। असम, अरुणाचल में तेज बारिश होगी।

मध्य प्रदेश में सभी ओर बादल छाएंगे। आज इंदौर सहित पश्चिमी भाग में तेज़ हवायें चलेंगी और दोपहर बाद बारिश होगी। जबकि भोपाल, जबलपुर बेल्ट में अच्छी वर्षा की सम्भावना है।

बंगाल की खाड़ी से मानसून का आगमन दक्षिण राज्यों में अब विधिवत शुरू हो गया है। दक्षिण के सभी राज्यों में बारिश होगी। महाराष्ट्र के पूर्वी भाग में भी बारिश होगी। छग, ओडिसा में कहीं -कहीं बारिश होगी।

फिलीपींस के पूर्वी समुद्र में अभी नए चक्रवात ने जन्म लिया है जिसकी गति 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार है। इसकी दिशा अभी मरीना आइलैंड की ओर है।