WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Collector Conducted Inspection : कलेक्टर ने नीट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया!

60

Collector Conducted Inspection : कलेक्टर ने नीट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया!

IMG 20260621 WA0207

Ratlam : नीट परीक्षा का आयोजन रविवार 21 जून को रतलाम जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने रतलाम जिले के साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज रतलाम तथा शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्रों का निरीक्षण कर कलेक्टर ने विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान शहर एसडीएम श्री तरुण जैन, परीक्षा प्रभारी एवं एसडीएम आर्ची हरित, प्राचार्य वाय के मिश्रा तथा विभिन्न अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे!

IMG 20260621 WA0205