WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Texas News: अमेरिका में भारतीय मूल के युवा ने गोली मारकर पूरे परिवार को किया खत्म!

89
WhatsApp Image 2026 06 22 At 10.02.34 AM 1

Texas News: अमेरिका में भारतीय मूल के युवा ने गोली मारकर पूरे परिवार को किया खत्म!

Texas News: अमेरिका के टेक्सास में भारतीय मूल के एक लड़के ने कथित तौर पर गोली मारकर अपने पूरे परिवार को खत्म कर दिया। आरोपी का नाम गौरव चोपड़ा है जिसकी कार को पीछा कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी की पहचान गौरव चोपड़ा के तौर पर हुई है जो 19 वर्ष का है। उस पर आरोप है कि उसने अपने पिता स्वीरा राम (56), अपनी मां कमलेश रानी (46) और अपनी दादी मिंदर कौर (73) को गोली मारकर हत्या कर दी। उसने अपने भाई पर भी गोली चलाई जो हमले में बाल बाल बच गया और उसने 911 पर कॉल किया था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पहुँचने पर उन्हें दो पीड़ित मृत मिले जबकि आरोपी मौके से भाग गया था। पुलिस तीसरे पीड़ित स्वीरा राम को अस्पताल ले गई जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोपी चोपड़ा को बिल्कुल फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया गया जब वो कार से भार रहा था। पुलिस की टीम ने कई किलोमीटर तक उसकी कार का पीछा किया। इस दौरान दो लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।