WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

जल्द फाइनल हो सकते हैं इंदौर-भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष- उपाध्यक्षों के नाम

76

जल्द फाइनल हो सकते हैं इंदौर-भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष- उपाध्यक्षों के नाम

 

भोपाल: मध्य प्रदेश में एक और जहां अधिकांश आयोग, निगम और प्राधिकरणों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की नियुक्ति हो गई है वहीं इंदौर और भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्षों के नाम अभी तक फाइनल नहीं हो पाए हैं। लेकिन राजधानी के राजनीतिक गलियारों में आज फिर इस संबंध में चर्चाएं शुरू हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज शाम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच हुई चर्चा में नए सिरे से नामों को लेकर विचार किया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले जब बाकी प्राधिकरण के नाम फाइनल हो रहे थे तब इंदौर और भोपाल से भी नाम फाइनल हो गए थे और आदेश जारी होने वाले थे लेकिन इसके पहले की आदेश जारी होते , पार्टी में उन नामों का जोरदार विरोध शुरू हो गया। परिणाम यह हुआ कि उस समय उनके नाम के आदेश जारी होने से रोक दिए गए। माना जा रहा था कि कुछ दिनों बाद यह मामला ठंडा हो जाएगा लेकिन मामला तो ठंडा नहीं हुआ लेकिन फाइल जरूर ठंडे बस्ते में चली गई। आखिर, अब लगता है कि इन नामों पर अगले कुछ दिनों में मोहर लगा सकती है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पूर्व में चर्चा में आए नाम को ही फाइनल किया जाएगा या नए नाम सामने आएंगे।