WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IAS शीलेन्द्र सिंह ने रीवा संभाग के कमिश्नर का कार्यभार संभाला 

101

IAS शीलेन्द्र सिंह ने रीवा संभाग के कमिश्नर का कार्यभार संभाला 

रीवा: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2010 बैच के अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने आज कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर रीवा संभाग के कमिश्नर का कार्यभार संभाला । श्री सिंह इसके पूर्व भोपाल मंत्रालय में सचिव नगरीय प्रशासन के पद पर पदस्थ थे।

IMG 20260622 WA0130

श्री सिंह ने छिंदवाड़ा, छतरपुर तथा नर्मदापुरम जिलों में कलेक्टर सहित विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य किया है। पद्भार ग्रहण करने के बाद कमिश्नर श्री सिंह ने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया।

IMG 20260622 WA0131

कमिश्नर ने कहा कि कार्यालय को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखें। पुराने रिकार्ड अभिलेखागार में संधारित कराएं। नस्तियों को व्यवस्थित रखें। आम जनता से प्राप्त आवेदन पत्रों का तत्परता से निराकरण करें। कमिश्नर ने निरीक्षण के अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प्रत्येक 15 दिवस में समीक्षा की जाएगी। सभी राजस्व अधिकारी लंबित प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें। निरीक्षण के समय संयुक्त आयुक्त दिव्या त्रिपाठी, उपायुक्त राजस्व एलएल अहिरवार तथा अन्य अधिकारी उनके साथ रहे।