WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Ratlam Police takes Action Against five Smugglers : रतलाम पुलिस की अवैध मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त 5 तस्करों पर पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्रवाई!

138
WhatsApp Image 2026 06 23 At 17.24.35

Ratlam Police takes Action Against five Smugglers : रतलाम पुलिस की अवैध मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त 5 तस्करों पर पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्रवाई!

जानिए किन-किन तस्करों पर हुई कार्रवाई, भेजा इंदौर सेंट्रल जेल!

Ratlam : एसपी अमित कुमार द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त आरोपियों पर कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाए एवं ऐसे अपराधियों को पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत निरोध में लेकर समाज को नशामुक्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो के मार्गदर्शन में रतलाम पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए उन आरोपियों की पहचान की गई, जो अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में बार-बार संलिप्त पाए गए। समाज में नशे की रोकथाम एवं अपराध पर नियंत्रण के दृष्टिगत इनका निरोध अत्यंत आवश्यक पाया गया।

इसी आधार पर एसपी के निर्देशन पर रतलाम पुलिस द्वारा निम्न आरोपियों को पिट एनडीपीएस एक्ट, 1988 के प्रावधानों के अंतर्गत निरोध में लिया गया!

इन स्मगलरों पर हुई कार्रवाई!

मुजफ्फर उर्फ मुज्जा (25) पिता रईस फकीर निवासी नाना साहब का बाग जावरा जिला रतलाम, दिनेश (42) पिता बालाराम चर्मकार निवासी ग्राम रिछादेवडा थाना कालुखेडा जिला रतलाम, मांगीलाल कीर (52) पिता लक्ष्मण कीर निवासी ग्राम धतुरिया थाना पिपलौदा जिला रतलाम, मुकेश (35) पिता राधेश्याम बैरागी उम्र निवासी ग्राम जेठाना थाना कालुखेडा जिला रतलाम, मोहनलाल (64) पिता नन्दराम पाटीदार निवासी ग्राम कराड़िया थाना बरखेड़ाकला जिला रतलाम (म.प्र.) इन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत विधिवत निरोध में लेकर केंद्रीय जेल इंदौर में दाखिल किया गया। तस्करों पर कार्रवाई में निरीक्षक दीपक मंडलोई थाना प्रभारी जावरा शहर, निरीक्षक शंकर सिंह चौहान थाना प्रभारी कालूखेड़ा, निरीक्षक रमेश कोली थाना प्रभारी पिपलौदा, निरीक्षक पतिराम डावरे थाना प्रभारी बरखेड़ा, अनीश सिंह, विकास पालीवाल( रीडर शाखा) की सराहनीय भूमिका रहीं!

क्या कहते हैं एसपी!

रतलाम पुलिस जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर सख्त नियंत्रण के लिए निरंतर कार्रवाई कर रहीं है। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कदम उठाए जाएंगे ताकि समाज में नशामुक्त और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके!
एसपी अमित कुमार!