WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

इंदौर में गैस पाइपलाइन में बड़ा ब्लास्ट, 4 लोग घायल

0

इंदौर में गैस पाइपलाइन में बड़ा ब्लास्ट, 4 लोग घायल

इंदौर: के विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित सुमन नगर जैन मंदिर के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब गैस पाइपलाइन में जोरदार ब्लास्ट हो गया. धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग सहम गए और इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. इस हादसे में एक महिला समेत कुल 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गया और हालात को संभाला.

naidunia_image

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र में एक पार्षद द्वारा अवैध रूप से बोरिंग कराई जा रही थी, जिसके चलते गैस पाइपलाइन में लीकेज हुआ और फिर विस्फोट हो गया. इस लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया, हालांकि समय रहते राहत कार्य शुरू होने से स्थिति नियंत्रण में आ गई. फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.गैस पाइपलाइन में हुए इस अचानक विस्फोट की चपेट में आने से कुल 4 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि घायलों में विजय पटेल नाम का एक युवक भी है, जो इस ब्लास्ट में बुरी तरह झुलस गया है। दुर्घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।