WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

निवेश का झांसा देकर व्यापारी को जालसाजों ने लगाई 16.49 लाख की चपत

22
Fraud

निवेश का झांसा देकर व्यापारी को जालसाजों ने लगाई 16.49 लाख की चपत

भोपाल. कोलार इलाके में एक व्यापारी को कंपनी में निवेश करने का झांसा देकर जालसाजों ने करीब 16.49 लाख रुपए की चपत लगा दी।

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सब इंस्पेक्टर पप्पू कटियार के मुताबिक आर्चेड पैलेस निवासी रिषीराज जैन पुत्र रजनीश जैन (38) वॉटर सप्लाई का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को लिखित आवेदन देते हुए बताया था कि मार्च महीने में सोशल मीडिया के माध्यम से एक कंपनी की महिला अधिकारी से बातचीत हुई थी। जिसमें उसने बताया कि वह अगर कंपनी में निवेश करती है, तो उन्हें हर माह में प्रॉफिट दिया जाएगा। जालसाजों की बातों में आकर फरियादी ने करीब 16.49 लाख रुपए अलग-अलग किस्तों में निवेश कर दिया। रकम लेने के बाद आरोपियों ने फोन उठाना ही बंद कर दिया।

जालसाजों की करतूतों से परेशान होकर व्यापारी ने पुलिस को शिकायत की थी। जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। अब पुलिस मोबाइल नंबर और बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही है। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।