WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: चक्राकार पश्चिमी विक्षोभ अवरोध बना MP से आगे मानसून को बढ़ाने में, MP में मानसूनी वर्षा का दौर जारी

Weather Update: चक्राकार पश्चिमी विक्षोभ अवरोध बना MP से आगे मानसून को बढ़ाने में, MP में मानसूनी वर्षा का दौर जारी

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

बारिश कहीं से भी आए, उसका हर राज्य स्वागत करता है, लेकिन ये बारिश विधिवत मानसून (पूर्व और दक्षिण दिशा से) की बारिश हो तो तसल्ली होती है मगर वास्तविकता ये है कि मानसून दक्षिण पूर्व से उत्तर दिशा की ओऱ आगे नहीं बढ़ पा रहा है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के चक्राकार होने से हवाओं का असर मानसून को आगे बढ़ने से रोक रहा है और यही पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत के राज्यों में बारिश भी हो रही है। आज कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार, असम, अरुणाचल, सिक्किम आदि में पश्चिमी विक्षोभ से कहीं कहीं तेज वर्षा होगी। बादलों का ये चक्र उत्तर पूर्व से टर्न लेकर बंगाल की खाड़ी में उतर रहा है जहां से पूर्वी हवाओं के साथ मिलकर बादल मानसून की शक्ल में पुनः भारत के राज्यों में दाखिल हो रहे हैं। इस तरह आधा भारत मानसून और आधा पश्चिमी विक्षोभ के असर में चल रहा है।

मध्य प्रदेश में मानसून खासा सक्रिय है जिससे प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर वर्षा हो रही है। दुर्भाग्य से ग्वालियर, मंदसौर बेल्ट तक मानसून पहुंच नहीं पा रहा है इससे उमस और गर्मी से जनजीवन त्रस्त है। प्रदेश में आज भी पूर्व से लेकर दक्षिण पश्चिम तक बारिश का दौर चलेगा। कहीं कम तो कहीं अधिक वर्षा होगी

महाराष्ट्र में भी कई स्थानों पर बारिश होगी। गुजरात में बादल छाएंगे, पूर्वी भाग में कहीं कहीं वर्षा हो सकती है। अलावा तेलंगाना, आंध्रा में तेज बारिश की संभावना है।