
Madras Theme Won Everyone’s Heart : जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार की मद्रासी थीम ने जीता सबका दिल!
Jaora : नगर में जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्वारा आयोजित मद्रासी थीम पर आधारित एक बेहद अनूठा और भव्य आयोजन किया गया जिसने मैत्री परिवार के दंपतियों को सीधे दक्षिण भारत के सांस्कृतिक सफर पर ले जाने का अहसास करा दिया। इस अनूठे कार्यक्रम में मैत्री परिवार के 100 से अधिक दंपतियों ने सहभागिता की, अंतराष्ट्रीय डायरेक्टर अनिल धारीवाल ने इस अनूठे कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों को धन्यवाद दिया। नेचरल अवरनेयस कमेटी के चेयरमैन संदीप रांका ने कहा कि हमारी असली ताकत हमारा टीम वर्क है मैत्री परिवार का यह शानदार आयोजन इस बात का गवाह है कि जब पूरा परिवार एक दिशा में कदम बढ़ाता है, तो इतिहास खुद-ब-खुद बन जाता है हमारी भारतीय परंपरानुसार स्वाद और संस्कृति का अनूठा संगम इस विशेष उत्सव में चारों तरफ पारंपरिक दक्षिण भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। वेशभूषा से लेकर सजावट तक हर चीज में मद्रासी संस्कृति का जीवंत रूप नजर आया जो निश्चित रूप से मैत्री परिवार के सदस्यों कि सामुहिक मेहनत से सफलतापुर्वक आयोजन के लिए पूरी टीम को साधुवाद।

अध्यक्ष संदीप श्रीमाल ने स्वागत भाषण देते हुए कहा की कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यहां वेशभूषा के साथ मद्रासी व्यंजन बेहद स्वादिष्ट और पारंपरिक भोजन रहा जिसने आए हुए सभी दंपतियों का दिल जीत लिया। इस बेमिसाल और सफल आयोजन के सफलता के पीछे समस्त दंपति और टीम वर्क का जादू का श्रेय किसी एक को नहीं बल्कि पूरी मैत्री परिवार की टीम को जाता है जिसके लिए सभी दंपति साथियों का स्वागत अभिनंदन करते हैं। ग्रुप के प्रचार सचिव मनीष मेहता ने बताया की ग्रुप द्वारा नगर में प्रथम बार मद्रासी थीम पर आयोजित आयोजन में प्रवेश से लेकर ड्रेसअप, सजावट, भोजन, आदि समस्त पारम्परिक रहा। संचालन शरद डुंगरवाल ने किया तथा आभार संदीप जैन ने माना!






