WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

बीजेपी अध्यक्ष के रूप में हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल का आज एक वर्ष पूर्ण, जानिए भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने क्या कहा…

बीजेपी अध्यक्ष के रूप में हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल का आज एक वर्ष पूर्ण, जानिए भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने क्या कहा…

 

भोपाल: मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के रूप में हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल का आज एक वर्ष पूर्ण हो गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी के नेतृत्व का एक वर्ष पूर्ण होने पर हृदय गर्व से भर जाता है।

बीते एक वर्ष में आपके नेतृत्व में संगठन ने संपर्क, संवाद और समन्वय की कार्यसंस्कृति को नई मजबूती दी है। कार्यकर्ताओं का सम्मान, अनुशासित संगठन और स्पष्ट नेतृत्व आपकी कार्यशैली की पहचान बने हैं।

प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में आपके मार्गदर्शन में कार्य करने का अवसर मेरे लिए सीख और सौभाग्य का विषय है।

प्रभु श्री राघवेंद्र सरकार से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान करें।

नेतृत्व के सफल एक वर्ष पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🙏

#हमारे_हेमंत_जी

#HemantKhandelwal #BJPMadhyaPradesh #BJPMP #BJP