Delhi-Mumbai Expressway : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पश्चिमी MP की सूरत बदल देगा

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंदसौर, रतलाम और झाबुआ जिलों के निर्माण कार्यों की तस्वीरें शेयर की

2233

New Delhi: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट करके दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के उस अनोखे सेक्शन की तस्वीरें शेयर की, जो मध्य प्रदेश के मंदसौर, रतलाम और झाबुआ जिलों से होकर गुजर रही है।

WhatsApp Image 2022 03 24 at 5.48.45 PM

इन 3 जिलों में 244.5 किलोमीटर सड़कों का निर्माण हो रहा है जिनकी लागत 8437 करोड़ रुपए है।

नितिन गडकरी ने दूसरे ट्वीट में बताया है कि इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का करीब 72% कार्य पूरा हो चुका है। इसे इसी साल नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।

 

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पश्चिमी मध्य प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस मार्ग के बन जाने से मंदसौर, रतलाम, झाबुआ जिलों के उद्योगों की प्रगति के साथ ही उज्जैन और महेश्वर जैसे पर्यटन स्थलों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और इंदौर की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी।

WhatsApp Image 2022 03 24 at 5.48.39 PM

क्षेत्र के किसानों के लिए भी यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट उनकी उन्नति के नए दरवाजे खोलेगा। यह उनके व्यवसाय को बढ़ाने में लाभदायक सिद्ध होगा।

उन्होंने बताया कि इस पूरे मार्ग का निर्माण 9 पैकेज में किया जा रहा है। जिसका लगभग 71.68% काम अब तक पूरा हो चुका है। जो काम चल रहा है, वो भी इस साल नवंबर 2022 तक पूरा हो जाएगा।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे देश की सूरत बदलने वाली एक अत्याधुनिक परियोजना है, जिसकी लागत कुल लागत 8,437.11 करोड़ रुपए है।