WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Tragic Death Of 2 Children: तालाब में डूबने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत

बालाघाट: जिले के परसवाड़ा जनपद अंतर्गत वनांचल ग्राम लोटमारा में दो बच्चों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी अनुसार मृतिका बालिका 9 वर्ष तथा मृतक बालक उम्र 8 वर्ष, निवासी लोटमारा बताया जा रहा है।

मृतकों के परिजन चरणलाल यादव (दादा) ने बताया कि रोजाना की तरह ही ग्राम के तकरीबन 5 बच्चे तालाब में नहाने के लिये शिकारी टाकी तालाब गये हुये थे! इसी दौरान एक बालक और एक बालिका गहरे पानी में चले गये जिससे डूबकर उनकी मौत हो गई।

तालाब में नहाने गये अन्य बच्चों ने घर में जाकर घटना की जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद मौके पर पहुँचे परिजनों ने स्वयं गहरे तालाब में उतरकर दोनों बालक बालिकाओं को बाहर निकाला।

उक्त घटना की सूचना ग्राम के कोटवार ने तहसीलदार नितिन चौधरी को दी! जहाँ से पुलिस को सूचना मिली। सूचना से मौके पर पहुँची परसवाड़ा पुलिस टीम ने पंचनामा कार्यवाही करते हुये मर्ग कायम किया। जिसके पश्चात दोनों बालक बालिकाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परसवाड़ा लाया गया!

बताया जा रहा है कि मृतक आपस में चचेरे भाई बहन थे।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, राजीव उइके (टीआई, परसवाड़ा)-