Lata Dinanath Mangeshkar Award : प्रधानमंत्री मोदी आज शाम मुंबई में सम्मानित होंगे

पांच कैटेगरी में अवॉर्ड, आशा पारेख और जैकी श्रॉफ को भी अवॉर्ड

899
Lata Dinanath Mangeshkar Award : प्रधानमंत्री मोदी आज शाम मुंबई में सम्मानित होंगे
**EDS: FILE IMAGE** New Delhi: In this Monday 27, 2014, file image veteran singer Lata Mangeshkar attends a programme with the then Gujarat CM Natrendra Modi in Mumbai. The legendary singer passed away Sunday morning, Feb 6, 2022, at Mumbai's Breach Candy Hospital at the age of 92. (PTI Photo) (PTI02_06_2022_000050B) *** Local Caption ***

पीएम मोदी का सम्मान : पहले लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित होंगे प्रधानमंत्री, मुंबई में मेगा इवेंट

Mumbai : पहले लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार (Lata Dinanath Mangeshkar Award) से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया जाएगा। भारत रत्न स्व लता मंगेशकर की स्मृति में यह अवॉर्ड दिया जा रहा है। आज प्रधानमंत्री रविवार शाम 5 बजे मुंबई में आयोजित ‘दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार’ समारोह में हिस्सा लेने जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने यह जानकारी दी। PM मोदी ने भी ट्वीट करके कहा कि लता दीदी से जुड़े इस सम्मान से मैं आभारी और विनम्र हूं। उन्होंने हमेशा एक मजबूत और समृद्ध भारत का सपना देखा और राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया।

अवॉर्ड की घोषणा 11 अप्रैल को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से PM मोदी के नाम पहले अवॉर्ड की घोषणा की गई थी। ट्रस्ट की तरफ से कहा गया कि यह पुरस्कार हर साल उस व्यक्ति को दिया जाएगा, जिसने हमारे देश, लोगों और हमारे समाज के लिए पथ प्रदर्शक बनकर शानदार और अनुकरणीय योगदान दिया है। मंगेशकर परिवार ने नरेंद्र मोदी की तारीफ की और उन्हें विश्व का सर्वश्रेष्ठ लीडर बताया है।

लता मंगेशकर का मुंबई में 92 साल की उम्र में निधन हो गया था। PM मोदी ने गायिका लता मंगेशकर को मुंबई पहुंचकर श्रद्धांजलि दी थी। मोदी गायिका लता मंगेशकर को अपनी बड़ी बहन मानते थे। कई बार वे दीदी से मुलाकात करने मुंबई भी जाते थे।

पांच श्रेणियों में अवॉर्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा चार और कैटेगरी में यह पुरस्कार दिया जाएगा। एक्ट्रेस आशा पारेख और एक्टर जैकी श्रॉफ को सिनेमा में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (स्पेशल ऑनर) दिया जाएगा। राहुल देशपांडे को इंडियन म्यूजिक के लिए मास्टर दीनानाथ पुरस्कार मिलेगा, जबकि बेस्ट ड्रामा अवॉर्ड ‘संजय छाया’ नाम के नाटक को दिया जाएगा। वहीं मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (आनंदमयी पुरस्कार) मुंबई डब्बावाला को दिया जाएगा।