Fraud in the Name of Franchisee : ‘आरोग्य’ की फ्रेंचाइजी के नाम पर फर्जीवाड़ा

पुलिस ने केपी और उसके भाई-भाभी को गाजियाबाद से पकड़ा

648

Indore : करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी में पकड़ाए केपी सिंह और उसके साथी को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। इस दौरान दोनों से कड़ी पूछताछ की जा रही ही। माना जा रहा है कि इस पूछताछ रहस्य सामने आएंगे। प्रमुख आरोपी केपी सिंह के खिलाफ और भी कई दर्ज मामलों की जानकारी पुलिस को मिली है।

आरोग्य रिटेल मेडिसिन कंपनी की फ्रेंचाइजी के नाम पर करोड़ों की ठगी कर फरार हुए केपी सिंह और उसके भाई-भाभी को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ इंदौर के साथ ही जबलपुर, ग्वालियर व धार में 8 केस दर्ज है।

कई मामलों में इनके खिलाफ जांच चल रही है। आरोपियों पर करीब ढाई करोड़ से भी अधिक की धोखाधड़ी का आरोप था। केपी सिंह पर विजय नगर पुलिस ने भी केस दर्ज किया था है, जिसमें 10 हजार का इनाम भी घोषित हुआ था।

तुकोगंज पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी लंबे अरसे से फरार थे। धोखाधड़ी के आरोपी कुंवर पुष्पेंद्रसिंह उर्फ केपी सिंह पिता देवेंद्रसिंह चौहान शीतल नगर, रुपेंद्रसिंह पिता देवेंद्र सिंह व उर्वशी पति रुपेंद्र सिंह को गाजियाबाद के सुखसागर अपार्टमेंट के फ्लैट से पकड़ा गया। तुकोगंज पुलिस ने दोनों भाइयों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

आरोपियों की आरोग्य दवाइयां नाम से मेडिकल की दुकानें हैं। ये रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से खोली गई थी, इसलिए लोगों ने इन पर भरोसा किया। इन्होंने कई लोगों को फ्रेंचाइजी देने का झांसा दिया और उनसे करोड़ों रुपए वसूलने के बाद गायब हो गए।

इन लोगों ने स्कीम 78 में दफ्तर खोल लिया था वहीं से धोखाधड़ी का खेल चला। पुलिस का कहना है कि फरियादियों ने जो शिकायतें की हैं उसके आधार पर इनसे पूछताछ की जा रही है। ये भी पता लगाया जा रहा है कि पीड़ितों के अलावा और किन-किन लोगों से धोखाधड़ी की गई है।