Neemach News: तनाव के बाद धारा 144 लागू

1797

नीमच से इकबाल हुसैन की रिपोर्ट

Neemach: मध्यप्रदेश के नीमच में दो समुदायों के बीच पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। सोमवार शाम को मूर्ति स्थापना को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े।फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।पुरानी कचहरी क्षेत्र में सोमवार रात दो समुदाय के बीच विवाद हो गया।यहां पर स्थित दरगाह के समीप की भूमि पर हनुमान जी की मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद हुआ।विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। वहीं एक मोटरसाइकिल में आग भी लगा दी।पुलिस ने दुकानें बंद करा दीं।

स्थिति काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन ने नीमच सिटी इलाके में धारा 144 लगा दी है।

क्या है मामला

नीमच के पुरानी कचहरी क्षेत्र में करीब पांच हजार फीट जमीन पर दरगाह है।ये जमीन सरकारी है। सोमवार शाम करीब 5 बजे इसी जमीन से लगी जमीन पर कुछ लोग हनुमानजी की मूर्ति स्थापित करना चाहते थे।इस पर दरगाह में मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया।दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ जो कुछ देर में बढ़ गया। दोनों समुदाय के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई।विवाद बढ़ गया और उपद्रवियों ने एक मोटरसाइकिल को भी आग लगा दी।विवाद के बाद बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई थी।सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। स्थिति नियंत्रण में करने के लिए लाठियां भी चलाई और आस पास की सभी दुकानों को बंद करा दिया।फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए ने 5 थानों का पुलिस बल लगाया है।प्रशासन ने नीमच सिटी क्षेत्र में धारा 144 लगा दी है।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, एसपी सूरज कुमार वर्मा-