वीडी शर्मा ने बताए MP भाजपा के उत्कृष्ट काम, कामकाज के मामलों में MP BJP अग्रणी

757

भोपाल:राजस्थान के जयपुर में चल रहे भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में मध्य प्रदेश भाजपा को काम काज के लिहाज से अग्रणी माना गया है।

Read More… MP News: पंचायत चुनाव को लेकर BJP ने चुनाव संचालन समिति की घोषणा की 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश संगठन के काम काज की जानकारी दी। इसमें उन्होंने कई काम बताए, जिस पर पदाधिकारियों ने तालियों के जरिए उनके काम की जमकर सराहना की। इस बैठक में वीडी शर्मा के अलावा प्रदेश संगठन के महामंत्री हितानंद शर्मा के अलावा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, सह प्रभारी पंकजा मुंडे, पदाधिकारियों में शुमार महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सचिव ओमप्रकाश धुर्वे, सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, अजा मोर्चा के अध्यक्ष लाल सिंह आर्य शामिल हुए हैं।

Read More… MP की बूथ विस्तारक योजना को राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में सराहा गया 

बैठक में वीडी शर्मा ने बूथ विस्तारक योजना को लेकर बताया कि मध्य प्रदेश में इस योजना में बहुत काम किया गया है। ऐसी व्यवस्था हो चुकी है कि  बूथ के सभी पदाधिकारियों का डाटा इसमें सहज कर रखा गया है। प्रदेश में 93 प्रतिशत बूथ आॅनलाइन कर दिए गए हैं, बाकी के भी जल्द आॅन लाइन हो जाएंगे।