Self Marriage : क्या कोई खुद से शादी करता है, ये लड़की तो कर रही

क्षमा बिंदू ने कहा 'जैसे हर कोई किसी न किसी से प्यार करता है, वैसे मुझे खुद से प्यार है!'

1632

Self Marriage : क्या कोई खुद से शादी करता है, ये लड़की तो कर रही!

 

Vadodara : ये कभी देखा या सुना नहीं गया कि कोई खुद से ही शादी करे और फिर हनीमून पर भी जाए! पर गुजरात बड़ोदरा में रहने वाली क्षमा बिंदू खुद ही से शादी कर रही है। यह लड़की, हनीमून पर भी जाएगी! इस तरह की शादी को सोलोगैमी मैरिज (Sologamy Marriage) कहा जाता है और देश में क्षमा बिंदू पहली लड़की है, जो ऐसा कुछ कर रही है। कंगना रनौत की फिल्म ‘क्वीन’ जरूर आई थी, जिसमें हीरोइन बिना शादी के हनीमून पर जाती है! लेकिन, वो एक फिल्म थी।
शादी करना हर लड़की का सपना होता है। हर लड़की चाहती है कि उसकी शादी एक अच्छे और समझदार इंसान हो। लेकिन, कैसा होगा जब कोई लड़की बिना दूल्हे के शादी करे। सुनने में शायद यह अजीब लगे, पर यह सच है। गुजरात (Gujarat) के वडोदरा (Vadodara) में रहने वाली 24 साल की क्षमा बिन्दु 11 जून को शादी तो करने वाली है, लेकिन किसी लड़के से नहीं बल्कि खुद से।
देश में होने वाली यह पहली सोलोगैमी मैरिज (Sologamy Marriage) है। इस शादी को लेकर होने वाली दुल्हन क्षमा का कहना है कि मैं कभी भी शादी करना नहीं चाहती थी, लेकिन दुल्हन बनने का सपना मैंने हमेशा से ही देखा है। ऐसे में मैंने दुल्हन बनने के लिए खुद से ही शादी करने का फैसला किया। सेल्फ मैरिज खुद से प्यार करने वाली शादी है। जैसे हर कोई किसी न किसी से प्यार करता है, वैसे ही मैं खुद से प्यार करती हूं। इसलिए ही मैंने इस शादी का फैसला किया।
जानकर हैरानी होगी कि क्षमा ने शादी के बाद हनीमून की भी प्लानिंग कर रखी है। हनीमून के लिए वो गोवा जा रही हैं। क्षमा ने बताया कि उनके इस फैसले से उनके परिवार को कोई आपत्ति नहीं है। उनके माता पिता खुले विचारों वाले हैं और उन्होंने क्षमा को आशीर्वाद भी दिया है।                                  IMG 20220604 WA0011

क्या होती सोलोगैमी मैरिज
सेल्फ मैरिज या सोलोगैमी खुद के साथ ही शादी करना कहलाता है। इसकी शुरुआत करीब दो दशक पहले हुई थी। चर्चा में तब आया जब फेमस प्रोटागोनिस्ट Carrie Bradshaw ने खुद से शादी करने का ऐलान किया था। इसके बाद कई लोगों ने इस शादी को तवज्जो दी। फिर जब कोरोना काल में लोगों घरों में कैद रहने को मजबूर हुए, तब भी इस मैरिज की बढ़ोतरी मिली। इसके साथ ही कई मशहूर सितारे अपने पार्टनर से शादी करने से पहले खुद से शादी कर चुके है। लेकिन, कानून तौर पर देखा जाए तो इस तरह की शादी को कोई मान्यता नहीं दी जाती।