भाजपा नेता ने कांग्रेस के कद्दावर नेता से जान का खतरा बताते हुए की सुरक्षा की मांग

भिण्ड से परानिधेश भारद्वाज की रिपोर्ट

भिंड. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हृदेश शर्मा ने मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह से अपनी जान माल को नुकसान बताते हुए सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की है।

भाजपा नेता हृदेश शर्मा का कहना है कि वह भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं और इससे राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के चलते लहार विधायक डॉक्टर गोविंद सिंह उनके खिलाफ साजिश रचते रहते हैं और वह उनकी हत्या भी करवा सकते हैं, इसलिए उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।

हृदेश शर्मा ने नवंबर 2021 में अपनी सुरक्षा की मांग के लिए मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र भी लिखा था और अब एक बार फिर से पंचायत एवं नगरी निकाय चुनावों के दौरान उनके समर्थकों ने इस मांग को दोहराया है।

WhatsApp Image 2022 06 12 at 7.38.56 PM

जब हृदेश शर्मा ने सुरक्षा की मांग रखी थी उस समय डॉक्टर गोविंद सिंह लहार से विधायक मात्र थे, लेकिन अब वह नेता प्रतिपक्ष भी हैं। ऐसे में हृदेश शर्मा ने अपनी जान माल को गंभीर खतरा बताया है।

WhatsApp Image 2022 06 12 at 7.38.55 PM 1

वहीं उनकी पत्नी इस समय जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ रही हैं। ऐसे में उनका कहना है कि उनके ऊपर राजनीतिक दबाव भी बनाया जा रहा है। ऐसे में उन्हें सुरक्षा मुहैया कराया जाना नितांत आवश्यक है।

आपको बता दें भाजपा नेता हृदेश शर्मा द्वारा कांग्रेस के तत्कालीन वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा अक्टूबर 2019 में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा धारा 370 हटाए जाने के पक्ष में बोलते हुए उसका स्वागत किया था, जिसको लेकर हृदेश शर्मा द्वारा भिंड शहर भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सिंधिया की तस्वीर सहित बैनर लगवाए गए थे और सिंधिया को धन्यवाद ज्ञापित किया था। इसकी चर्चा भी उस समय जमकर राजनैतिक गलियारों में रही।

WhatsApp Image 2022 06 12 at 7.38.55 PM

खुद डॉ गोविंद सिंह ने भाजपा नेता हृदेश शर्मा द्वारा लगाए गए पोस्टरों पर बयान देते हुए कहा था कि भाजपा और आर एस एस इस प्रकार के षड्यंत्र करती रहती है और भारत श्रेष्ठ का नाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ना होकर राष्ट्रीय षड्यंत्र काल संगठन कर देना चाहिए। उसके महज 6 महीने बाद ही ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने लाव लश्कर के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

ऐसे में हृदेश शर्मा का कहना है कि डॉक्टर गोविंद सिंह के साथ ही भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाह भी उनसे राजनैतिक विद्वेष रखे हुए हैं। क्योंकि कांग्रेस की वैशाखी वाली सरकार में संजीव सिंह कुशवाह का जमकर बोलबाला था।

लेकिन उपचुनाव के बाद संजीव सिंह कुशवाह का सरकार में हस्तक्षेप नहीं रहा और उनकी अहमियत कम होने से वह भी उनसे राजनैतिक विद्वेष माने हुए हैं। ऐसे में उन्हें दोनों तरफ से खतरा बना हुआ है।

WhatsApp Image 2022 06 12 at 7.38.56 PM 1

वहीं हृदेश शर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा के बेहद करीबी माने जाते हैं। ऐसे में रघुनंदन शर्मा एवं उनके समर्थकों ने भाजपा नेतृत्व को पत्र लिखकर उन्हें भाजपा संगठन में उचित स्थान दिलाए जाने की भी मांग की थी।

हृदेश शर्मा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष, भाजयुमो मप्र विधानसभा प्रभारी लहार, जिला कार्यालय मंत्री, जिला प्रवक्ता, लहार उपजेल संदर्शक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।

Author profile
परानिधेश भारद्वाज
परानिधेश भारद्वाज

पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनकी लेखनी की वजह से कम समय मे ही उन्होंने इस क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल कर लिया। उनके पिता श्री सत्यनारायण शर्मा से उनको लेखन विरासत में मिली है