
पढ़ना जारी रखें
बहरहाल, कांग्रेस के विरोध के बीच पार्टी के नेता और सांसद राहुल गांधी आज ईडी के सामने पेश हुए। इस मामले में कांग्रेस को अन्य दलों का साथ नहीं मिला। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के ईडी के सामने उपस्थित होने के कांग्रेस के विरोध को नाटक करार दिया और कहा कि जब TMC के नेताओं को जांच एजेंसी ने बुलाया था तब कांग्रेस ने चुप्पी साध ली थी। भाजपा की नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि वास्तव में कांग्रेस का विरोध गांधी परिवार की दो हजार करोड़ रुपये की संपत्ति बचाने के लिए है, जो नेशनल हेराल्ड की आड़ में मनी लाउंडरिंग से कमाया गया है।
तमाम जद्दोजहद के बाद राहुल गांधी तो सोमवार को जांच एजेंसी के सामने उपस्थित हो गये। अब सबकी नजरें सोनिया गांधी के अगले कदम पर है।