WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

BJP’s Mayor Candidate : दिल्ली से इंदौर के लिए डॉ निशांत खरे के नाम को हरी झंडी?

WhatsApp Image 2022 06 13 At 6.15.19 PM 1

Indore : इंदौर से महापौर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार का नाम लगभग तय हो गया है।
दिल्ली से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जिताने की जवाबदारी लेने के बाद पार्टी ने डॉ निशांत खरे को महापौर पद का उम्मीदवार बनाने के लिए हरी झंडी दिखा दी। लेकिन, इस फैसले की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

कोरोना काल के दौरान इंदौर में स्वास्थ्य शिविर लगाने में डॉ निशांत खरे की सक्रियता देखकर ही लगने लगा था कि उनको भविष्य में कोई बड़ी जवाबदारी दी जा सकती है। प्रशासन भी डॉ खरे को हमेशा महत्व देता रहा।

इधर सूत्रों ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा अंतिम समय तक पुष्यमित्र भार्गव को उम्मीदवार बनाने के लिए प्रयासरत थे। वीडी शर्मा ने पुष्यमित्र भार्गव के विकल्प के रूप में मनोज द्विवेदी का नाम भी आगे बढ़ाया था, पर CM द्वारा खरे को जीतने की जवाबदारी लेने के बाद खरे के नाम को तवज्जो दी गई।

कोरोना काल के समय संघ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पेशे से प्लास्टिक सर्जन डॉ निशांत खरे का नाम दिया था। उन्हें मुख्यमंत्री के नजदीक माना जाता है। इंदौर में कोरोना काल में प्रशासन के साथ उनके कामकाज को शिवराज सिंह चौहान ने भी कई बार सराहा। डॉ खरे का कमजोर पक्ष यही है कि उनकी जनता के बीच कोई पहचान नहीं है। वे भाजपा उम्मीदवार के रूप में ही पहचाने जाएंगे, इससे ज्यादा कुछ नहीं!