Pushyamitra Bhargava’s Property : सवा करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं पुष्यमित्र भार्गव

2151

Pushyamitra Bhargava’s Property : सवा करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं पुष्यमित्र भार्गव

Indore : भारतीय जनता पार्टी के महापौर उम्मीदवार पुष्यमित्र भार्गव (Pushyamitra Bhargav) भी हालांकि करोड़पति हैं। वे कुल अचल संपत्ति और बैंक में जमा राशि मिलाकर एक करोड़ 23 लाख 66 हजार की संपत्ति के मालिक हैं। पुष्यमित्र भार्गव के मुकाबले कांग्रेस उम्मीदवार संजय शुक्ला कई गुना ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास कुल मिलाकर 170 करोड़ की संपत्ति है जिसमें जमीन भवन वाहन नकदी एवं सोना चांदी शामिल है।

Pushyamitra Bhargava's Property : सवा करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं पुष्यमित्र भार्गव

पुष्यमित्र भार्गव के पास सिर्फ एक 2016 मॉडल होंडा सिटी कार और एक दुपहिया वाहन होंडा एविएटर है। वही पुष्यमित्र भार्गव और उनकी पत्नी के पास कुल 200 ग्राम सोने के आभूषण हैं। पुष्यमित्र भार्गव के पास सुदामा नगर में 1500 वर्ग फीट का एक प्लाट जिसकी वर्तमान कीमत 43 लाख 6000 है। वहीं भार्गव के पास तुकोगंज में ऑफिस जिसकी कीमत कीमत लगभग 55 लाख है।


Read More… Congress Candidate’s Assets : कांग्रेस के महापौर उम्मीदवार 170 करोड़ के मालिक 


भार्गव के पास 1652 स्क्वायर फीट का फ्लैट जिसकी कीमत 25 लाख 50 हजार है। वही हाई कोर्ट परिसर में स्थित लायर एक चेंबर जिसकी कीमत 1 लाख 23 हजार 66 रु है इस तरह भाजपा उम्मीदवार पुष्यमित्र भार्गव उनकी पत्नी जूही भार्गव और बेटा संघमित्र भार्गव की कुल मिलाकर संपत्ति एक करोड़ 23 लाख 66 हजार है।