Woman Burnt Alive : खेत पर कब्जे की कोशिश में महिला को जिंदा जलाया

घटनास्थल से आरोपी ट्रैक्टर से भागे, 2 गिरफ्तार एक की तलाश

900
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

Guna : बमोरी थाने के धनोरिया गांव में एक सहरिया आदिवासी महिला को कुछ लोगों ने जिंदा जला दिया। बताया रहा है कि खेत पर कब्ज़ा करने वालों ने ही महिला के ऊपर डीजल डालकर आग लगाई गई। इस घटना में महिला 70 से 80% तक झुलस गई। गंभीर हालत में महिला को भोपाल रेफर किया गया है। महिला बचाने की गुहार लगाती रही और आरोपी उसका वीडियो बनाते रहे।

बताया गया कि इस मामले के पीछे जमीन का विवाद है। पीड़िता के पति अर्जुन ने बताया है कि गांव के ही हनुमत, प्रताप और श्याम किरार उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। शनिवार शाम को पता लगा कि आरोपी जमीन की जुताई कर रहे हैं। यह जानकारी मिलने पर महिला रामप्यारी खेत पर पहुंच गई। उसके बाद विवाद हुआ और महिला पर डीजल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई।

महिला के पति अर्जुन ने बताया कि जब वो खेत पर पहुंचे, तो वहां से हनुमत, प्रताप और श्याम किरार इन तीनों ट्रैक्टर से भाग रहे थे। पीड़ित महिला लगभग 80 फीसदी तक जल चुकी हैं। पहले उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया! लेकिन गंभीर हालत होने के कारण उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया है। गुना के एसपी पंकज श्रीवास्तव का कहना है कि पीड़ित महिला के पति अर्जुन की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इनमे से 2 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार महिला अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।