Owaisi Took A Dig : पेट्रोल के बढ़ते भाव के लिए औरंगजेब और बेरोज़गारी के लिए अकबर ज़िम्मेदार!

895
Owaisi Took A Dig : पेट्रोल के बढ़ते भाव के लिए औरंगजेब और बेरोज़गारी के अकबर ज़िम्मेदार!

Khandwa : पेट्रोल और डीज़ल के बढ़ते भावो के लिए औरंगजेब जिम्मेदार है! ताजमहल नहीं बनाता तो आज पेट्रोल 40 रूपए लीटर मिलता! देश में बेरोजगारी के लिए बादशाह अकबर ज़िम्मेदार है! ये बात IAIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार कप खंडवा में चुनावी सभा में अपने अंदाज़ में केन्द्र की भाजपा सरकार को घेरा। ओवैसी के इस पहले दौरे को लेकर युवा मुस्लिम में जबर्दस्त उत्साह था। सारे बेरिकेट्स तोड़कर वे ओवैसी की एक झलक पाने को बेताब थे। ओवैसी के इस दौरे ने यहाँ कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी। यहाँ उनकी पार्टी ने मेयर के पद के साथ ही वार्ड पार्षद के लिए 11 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है।

AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को नगर निगम चुनाव में एक सभा को सम्बोधित कर मध्यप्रदेश में अपनी सक्रियता दर्ज़ करा दी। उन्होंने इस सभा में भाजपा और कांग्रेस दोनों को ही आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में हर समस्या के लिए मुसलमानों को जिम्मेदार ठहराती है। उसकी एक आंख में मुग़ल है तो दूसरे में पाकिस्तान। भारत के मुसलमान ने जिन्ना का पैग़ाम ठुकराया और भारत को ही अपना वतन माना है।

पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें आसमान छू रही है, बेरोज़गारी के लिए कौन ज़िम्मेदार है! महंगाई आसमान छू रही है तो भाजपा के लोग बोलेंगे अरे महंगाई को मत देखो, हमने तो फलां चीज़ बना दी। महंगाई की बात करेंगे तो बोलेंगे ओवैसी मुगलों की बात करता है! उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री आपसे भी कह रहा हूँ कि भारत में अगर युवा बेरोजगार है, महंगाई आसमान छू रही है, डीज़ल 102 रुपया हो गया तो इसका ज़िम्मेदार यक़ीनन औरंगज़ेब है। बच्चों के पास नौकरी नहीं है, बादशाह अकबर जिम्मेदार है। पेट्रोल 115 रूपए हो गया, इसका ज़िम्मेदार ताज़महल बनाने वाला है। अगर वो ताजमहल नहीं बनाता तो आज पेट्रोल 40 रूपए लीटर मिलता!

बिल्कुल सही … मैं मानता हूँ गलती की जिसने ताज़महल बनाया, गलती की जिसने लाल क़िला बनाया, नहीं बनाना था वो पैसा बचाकर रखना था कि 2014 में मोदी जी आएंगे उनको पेश कर दो! हर चीज़ को लेकर मुस्लमान जिम्मेदार है? मुग़ल जिम्मेदार है? भारत की हिस्ट्री में सिर्फ मुगलों की हुकूमत थी? उसके पहले अशोका की नहीं थी? चन्द्रगुप्त मौर्य की हुकूमत नहीं थी? कई सरकार थी, लेकिन बीजेपी की आँखों में सिर्फ मुग़ल दिखता है। एक आँख में मुग़ल दूसरी आँख में पाकिस्तान। न हमें मुगलो से मतलब है न पाकिस्तान से। मगर इन्हे जिन्ना नज़र आता है। हमने जिन्ना के पैगाम को ठुकरा दिया था। आज़ादी के 75 साल का जश्न हम 15 अगस्त को मनाने जा रहे है। भारत के 20 करोड़ मुस्लमान ये पैगाम दे रहे है कि उनके बाप-दादा ने पाकिस्तान के पैगाम को ठुकराया था और भारत को अपना वतन अज़ीज़ माना था।

ओवैसी ने इस बात पर भी सफाई दी कि वह चुनाव लड़कर भाजपा की मदद करते है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में उनकी एंट्री नहीं हुई, फिर भी यहाँ कांग्रेस हार गई। कांग्रेस मुसलमानो को भाजपा का भय बताकर वोट हथियाना चाहती है। लेकिन, उनके हितों का ध्यान नहीं रखती। उन्होंने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी कड़े वार करते हुए कहा कि वो डराने के दिन चले गए अब। अब हम तुमको डराने आए है।

ओवैसी ने कहा कि ये कांग्रेसी बोलते है न कि जहाँ मजलिस लड़ती है वहां बीजेपी जीत जाती है। मध्यप्रदेश में पार्लियामेंट के इलेक्शन हुआ, यहाँ कांग्रेस क्या मेरी वजह से हारी? बताओ कमलनाथ जो फोन करके अपने चमचो से डरा रहे है, वो डराने के दिन चले गए अब। अब हम तुमको डराने आये है कमलनाथ! मध्यप्रदेश में भाजपा को ज्यादा सीट आ गई, शायद कमलनाथ का बेटा जीता न … बेटे को जीता दिए पार्टी को हरा दिए।

कमलनाथ तुम मिले हुए हो मोदी से। जब बेटा जीत सकता है तो तुम्हारी पार्टी का नुमाईन्दा क्यों नहीं जीता! कमलनाथ मुख्यमंत्री बने उनके 20 MLA मोदी की गोद में बैठकर चाय पी रहे थे, मैं ज़िम्मेदार हूँ? क्या मैंने उनसे कहा था कि आ गुलाबजामुन खा और भाग! सिंधिया भाग गए ,क्या उन्होंने मुझसे ओपिनियन लिया था क्या? सब भाग रहे है ,आप भी कब भाग रहे हो बता दो हमको?

ओवैसी ने स्थानीय समस्याओं को लेकर भी भाजपा को घेरा। यहाँ 20 वर्ष से सांसद, विधायक और मेयर भाजपा के है! प्रदेश और केंद्र में सरकार भी भाजपा की है फिर भी वे खंडवा की पेयजल की छोटी से समस्या नहीं सुलझा सके। यहाँ कहीं विकास नहीं दिखता। उन्होंने खरगोन के हाल ही के दंगो के बाद मुसलमानों के घर तोड़े जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि किस नियम के तहत उन्होंने मकान तुड़वाए! यदि वे अवैध निर्माण थे तो क्या प्रदेश के 80 फीसदी अवैध निर्माणों को भी तोडा जायेगा।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आप इतने बरस से मुख्यमंत्री है मध्यप्रदेश के आपने खंडवा के पानी की समस्या को क्यों हल नहीं किया। मोदीजी कहते है हमने पूरे देश में नल -जल उपलब्ध करा दिया। लेकिन, खंडवा में न नल है न जल है। 20 साल से उनका विधायक है, उनका मेयर है उनका एमपी है और आप पीने के पानी का मसला हल नहीं कर सके। बड़ी-बड़ी झूठी बातें करते है। डेवलपमेंट कहाँ है? न सड़क न बिजली न पानी फिर भी भाजपा का वोटर यह कहता है कि ओवैसी को रोकना है, इसलिए भाजपा को वोट देंगे। यहाँ आठ महीने पहले कम्यूनल रायइट हुआ, सात घरो को डिमॉलिश कर दिया गया। कौनसे कानून के तहत आपने घर को तोड़ा? यदि इल-लीगल घर थे तो मध्यप्रदेश में 80 फीसदी घर इल-लीगल है तो क्या उन्हें तोड़ोगे!