मध्यप्रदेश सिंधु भवन ट्रस्ट के नए अध्यक्ष बने श्री राजेंद्र मनवाणी

602

मध्यप्रदेश सिंधु भवन ट्रस्ट के नए अध्यक्ष बने श्री राजेंद्र मनवाणी

भोपाल 3 जुलाई 2022/ युवा समाजसेवी श्री राजेंद्र मनवानी आज मध्यप्रदेश सिंधु भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। श्री राजेंद्र प्रख्यात समाजसेवी और सिंधु भवन न्यास के शिल्पकार रहे स्व मूलचंद मनवानी के सुपुत्र हैं। ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों में श्री मोहन लालवानी महासचिव निर्वाचित हुए। श्री मोहन लालवानी, संत हिरदाराम जी के आशीर्वाद से रायसेन और भोपाल में अनेक सामाजिक प्रकल्पों से जुड़े रहे हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव इस ट्रस्ट में पहले अन्य पदों पर जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

IMG 20220703 WA0095

ट्रस्ट के त्रि वार्षिक चुनाव आज संपन्न हुए।
श्री मनोज गोलानी और श्री गुलाब ठाकुर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष बने हैं। इसी तरह
श्री भावन चंदानी सचिव और श्री गोविंदराम ज्ञानचंदानी कोषाध्यक्ष चुने गए। आज सद्भाव के वातावरण में पूरी निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। वरिष्ठ ट्रस्टी श्री ईश्वरलाल झामनानी ,इंदौर,डॉ सीपी देवानी और गत 3 वर्ष अध्यक्ष रहे श्री जयपाल सचदेव,पूर्व अध्यक्ष श्री तुलसी नैनवाणी, ग्वालियर से पधारे श्री पीतांबर लोकवाणी,इंदौर से पधारे श्री गुलाब ठाकुर और स्थानीय सदस्यों में श्री श्याम कुमार चंदनानी,श्री डी डी मेंघानी,श्री चेलाराम आनंदानी भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि सिंधु भवन ट्रस्ट मध्य प्रदेश की एकमात्र ऐसी संस्था है जो राज्य स्तरीय संस्था के रूप में गत कई वर्ष से कार्य कर रही है।संस्था सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रहती है। ट्रस्टी गण समाज सेवा के कार्यों से जुड़े हैं। प्रतिवर्ष चेटीचंड सम्मान समारोह, दिवाली मिलन समारोह जैसे कार्यक्रम होते हैं। मैरिज ब्यूरो के संचालन और निर्धन विद्यार्थियों और महिलाओं को आर्थिक सहायता और पाठ्य पुस्तकें देने का कार्य भी ट्रस्ट करता है।