Khargone News: अवैध बालू रेत को लेकर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, लाखों रूपये की करीब 50 डंपर रेत जप्त

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट 

खरगोन: जिले के बडवाह और सनावद में अवैध बालू रेत के स्टाक को लेकर आज प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। लाखों रूपये की करीब 50 डंपर रेत जप्त की गई है। कार्यवाही लगातार जारी है।

प्रशासन की कार्यवाही से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश में खनिज और राजस्व विभाग ने अवैध उत्खनन और परिवहन पर अभियान जिले में चला रखा है।

रात के अंधेरे में खनिज विभाग के द्वारा बड़ी कार्यवाही के बाद अब नर्मदा से लगे जिले के दो प्रमुख शहर बड़वाह और सनावद में करीब एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर राजस्व और खनिज विभाग की टीम ने आज कार्यवाही की है।

बड़वाह एसडीएम अनुकूल जैन और खनिज अधिकारी सावन सिंह चौहान की अगुवाई में प्रशासन की टीम की कार्यवाही अभी जारी है। प्रतिबंध के बाद भी अवैध रेत का उत्खनन और स्टाक जारी है। हालाँकि अवैध रेत के स्टॉक को लेकर जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही प्रशासन ने की है।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, अनुकूल जैन (एसडीएम, बड़वाह)-

एसडीएम अनुकूल जैन ने मीडिया को बताया कि प्रशासन की संयुक्त टीम ने खनिज राजस्व और पुलिस ने आज अवैध रेत के स्टॉक को लेकर कार्यवाही की है। बड़ी मात्रा में अवैध रेत का स्टॉक जप्त किया है। निर्माण कार्य के बहाने अवैध रेत का स्टॉक किया जा रहा था। अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और स्टॉक तीनों पर प्रशासन की लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, सावन सिंह चौहान (खनिज अधिकारी, खरगोन)-

इधर खनिज अधिकारी सावन सिंह चौहान का कहना था कि कलेक्टर महोदय के निर्देश पर शिकायत के चलते कार्यवाही की गई है। बिना अनुमति के बाहर से रेत लाकर स्टॉक कर गलत तरीके से धन्धा किया जा रहा था। कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी। जप्त रेत की कीमत का मूल्यांकन और रॉयल्टी चोरी सहित बाजार मूल्य किया जा रहा है।