7th Pay Commission: झटके से बढ़ेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, तीन तरफ से फ़ायदा

1627
7th Pay Commission : पुरानी पेंशन योजना का लाभ इन कर्मचारियों को मिलेगा

7th Pay Commission: झटके से बढ़ेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, तीन तरफ से फ़ायदा

New Delhi : अगला महीना केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। कर्मचारियों की सैलरी में तीन तरफ से इजाफा होने की उम्मीद है। सरकार 3 बड़े तोहफे देने की तैयारी में है। पहला तोहफा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को लेकर है। क्योंकि, इसमें एक बार फिर 5% से 6% की बढ़ोतरी की उम्मीद है। दूसरा तोहफा बाकी DA के एरियर को लेकर है। तीसरा तोहफा प्रोविडेंट फंड (PF) से जुड़ा है, जिसके तहत PF के खाते में ब्याज के पैसे इस महीने आ सकते हैं।    DA में बढ़ोतरी AICPI के आंकड़ों पर निर्भर करती है। AICPI सूचकांक में मार्च, अप्रैल, और मई 2022 में उछाल आया है। इसके बाद यह तय है कि सरकार 3 नहीं बल्कि 5 से 6 फीसदी महंगाई भत्ता (DA) बढ़ा सकती है। अगर इस पर मुहर लगती है तो कर्मचारियों का डीए 34% से बढ़कर 39 या 40 फीसदी हो जाएगा। ऐसा होने पर केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में 27 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी हो सकती है।

बातचीत से फैसला
18 महीने से पेंडिंग एरियर (DR) का मामला अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच गया। जिस पर जल्द फैसला आ सकता है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार से पूरी उम्मीद है कि जल्दी ही महंगाई भत्ता उन्हें मिल जाएगा। वित्त मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी की वजह से मई 2020 में DA बढ़ोतरी को 30 जून 2021 तक के लिए रोक दिया था।

PF के ब्याज का पैसा भी मिलेगा
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 7 करोड़ से ज्यादा अकाउंट होल्डर्स के खाते में ब्याज की खुशखबरी मिल सकती है। PF खाताधारकों के बैंक खाते में जल्दी ही ब्याज का पैसा ट्रांसफर हो सकता है। क्योंकि, अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार PF की गणना हो चुकी है बताया जा रहा है इस बार 8.1% के हिसाब से इस बार PF का ब्याज खाते में आएगा।