
CBI Trap: सागर में रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (SSE) नारायण सिंह बुंदेला एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए, मचा हड़कंप
CBI Trap: सागर में रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (SSE) नारायण सिंह बुंदेला एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हए रंगे हाथों पकड़े गए हैं।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपर रेल मंडल के सागर में सीबीआई की जबलपुर इकाई ने रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) नारायण सिंह बंदेला को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उन्हें गुरुवार 4 जून की देर रात सागर से पकड़ा गया है।
आरोप है कि उन्होंने एक ठेकेदार की जमा सिक्योरिटी मनी वापस करने के बदले रिश्वत की मांग की थी।
CBI की इस कार्रवाई से जबलपर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के इंजीनियरिंग विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है
ठेकेदार ने सीबीआई से की थी शिकायत
बताया जाता है कि सागर रेल खंड में गिट्री की सप्लाई करने वाले एक ठेकेदार ने काम पूरा होने के बाद रेलवे में जमा अपनी सिक्योरिटी मनी वापस मांगी थी। इस प्रक्रिया के लिए सेक्शन इंजीनियर बुंदेला ने एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की। ठेकेदार ने इसकी शिकायत सीबीआई से की शिकायत की पुष्टि के बाद सीबीआई ने सेक्शन इंजीनियर पर निगरानी रख रही थी। उसने रिश्वत की राशि लेने के लिए ठेकेदार को गुरुवार रात सागर के पैराडाइज होटल बुलाया।
होटल के बाहर सादी वर्दी में सीबीआई के अधिकारी खडे थे। देर रात जैसे ही ठेकेदार ने वहां पहंचकर बुंदेला को एक लाख रुपये बुंदेला को सौंपे, सीबीआई टीम ने तुरंत दबोच लिया। उसके बाद सेक्शन इंजीनियर को अज्ञात स्थान पर ले जाकर सीबीआई उससे पूछताछ कर रही है। मामले में छानबीन जारी है।





